{"_id":"5bedb289bdec2269ab3a182e","slug":"111542304393-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीक बदल रही है, छात्र कुछ नया सीखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीक बदल रही है, छात्र कुछ नया सीखें
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। डीएम हीरा लाल ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में ट्रेनिंग लेने वाले छात्र-छात्राओं से कहा है कि वे कुछ नया सीखें। तकनीक दिन ब दिन बदलती जा रही है। सलाह दी कि विश्व के पांच विश्वविद्यालय खोजें और उनके बारे में जानकारी हासिल करें। डीएम ने संस्थान के दीक्षांत समारोह में पचास छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।
बृहस्पतिवार को आईटीआई में दीक्षांत समारोह में डीएम ने कहा कि सफलता हासिल करने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी है। विश्व के उद्योग जगत को आवश्यकता है और यह जरूरत केवल आईटीआई ट्रेनिंग से ही पूरी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि टेक्नालॉजी के हिसाब से नए-नए स्टार्टअप खोजें और करें। डीएम ने आईटीआई प्रिंसिपल से कहा कि सभी को जिले के विभिन्न विभागों का भ्रमण कराएं और उन्हें वहां की जानकारी दिलाएं।
डीएम ने ओमप्रकाश, अपर्णा देवी, ईशा देवी, नगीना देवी और भइयालाल को फैशन डिजाइन में प्रशंसापत्र और मेडल दिया। युवराज सिंह, विवेक कुमार, शोभा देवी, निजिता तिवारी और दिशा वाजपेयी आदि को फिटर का प्रमाणपत्र सौंपा। पवन कुमार को इलेक्ट्रीशियन का प्रमाणपत्र दिया गया। समारोह में यहां के पूर्व विद्यार्थी मनोज कुमार गौतम ब्रांड एंबेसडर थे। प्रधानाचार्य आरके मौर्य ने डीएम का आभार जताया। दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना आदि के कार्यक्रम हुए। पूर्व विधायक जगन्नाथ सिंह परमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-आईटीआई दीक्षांत समारोह में जिलाधिकारी ने दी सलाह
-50 छात्रों को प्रमाणपत्र, मेडल से किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो