{"_id":"5b8598b842c792466c10134c","slug":"111535482040-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन थाना प्रभारी अपराध शाखा भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन थाना प्रभारी अपराध शाखा भेजे गए
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। चार दिन पहले बबेरू कोतवाली से अतर्रा थाना प्रभारी बनाकर भेजे गए आनंद कुमार सिंह को अब अतर्रा से भी हटा दिया गया है। उन्हें बिसंडा थाने की कमान सौंपी गई है। इनके अलावा पुलिस अधीक्षक शालिनी ने मंगलवार को आधा दर्जन तबादले और कर दिए। इनमें छह निरीक्षक और एक उप निरीक्षक हैं। तीन थाना प्रभारियों से थाने का चार्ज लेकर उन्हें अपराध शाखा में भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने 24 अगस्त को बबेरू कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार सिंह को अतर्रा थाना प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया था। उन्होंने चार्ज भी ले लिया था। अब मंगलवार (28 अगस्त) को एसपी ने उन्हें अतर्रा प्रभारी निरीक्षक से हटाकर बिसंडा थाने का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया है।
इसके अलावा तिंदवारी प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय यादव, पैलानी प्रभारी निरीक्षक रवींद्र कुमार तिवारी और बिसंडा थानाध्यक्ष टीकाराम वर्मा को अपराध शाखा स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस लाइन में तैनात इंसपेक्टर विक्रमाजीत सिंह को अतर्रा का प्रभारी निरीक्षक और अंगद प्रताप सिंह को तिंदवारी का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया है। पुलिस लाइन से ही श्रीप्रकाश यादव को पैलानी थाना प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
-एके सिंह का चार दिन में फिर तबादला
-अतर्रा से हटाकर एके सिंह को बिसंडा भेजा
-छह इंसपेक्टर और एक सब इंसपेक्टर का तबादला