फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   डायरिया से एक और मौत, आधा दर्जन भर्ती

डायरिया से एक और मौत, आधा दर्जन भर्ती

Wed, 06 Sep 2017 12:31 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
डायरिया से एक और मौत, आधा दर्जन भर्ती
बांदा। जिला अस्पताल में भर्ती वृद्धा की डायरिया से मौत हो गई। पांच दिनों में डायरिया से मरने वालों की संख्या अब तीन हो गई है। आधा दर्जन नए मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बारिश और तेज धूप से मौसमी बीमारियां जोर पकड़ने लगी हैं। जिला अस्पताल के वार्ड मरीजों से भरे पड़े हैं। ओपीडी में भी भरमार है। इनमें डायरिया और वायरल फीवर के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। ताजी घटना में पैलानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चंदवारा गांव की रामप्यारी (70) पत्नी रुस्तम को डायरिया होने पर परिजनों ने गांव के सरकारी अस्पताल में इलाज कराया।
विज्ञापन


हालत में सुधार न होने पर डाक्टरों ने सोमवार को दोपहर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर शाम इलाज के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई। ईएमओ डा.प्रदीप गुप्ता ने मौत की वजह डायरिया बताई। परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले डायरियाग्रस्त मरीजों में अलीगंज निवासी मुश्ताक (18), सर्वोदय नगर का मुकेश (22), भूरागढ़ का महेश निषाद (5), गुरेह का नीरज सिंह (30), पल्हरी की मैना (22) व रोशनी (10) इत्यादि शामिल हैं।

-पांच दिन में डायरिया से तीसरी मौत
-अस्पताल के वार्ड मरीजों से भरे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed