फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   46 लापरवाह सफाई कर्मियों का वेतन रोका

46 लापरवाह सफाई कर्मियों का वेतन रोका

Fri, 28 Jul 2017 11:58 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
46 लापरवाह सफाई कर्मियों का वेतन रोका
बांदा। स्वच्छता मिशन को पलीता लगा रहे ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के खिलाफ पंचायतीराज विभाग ने सख्त रुख अख्तियार किया है। मोबाइल व्हाट्सएप पर रोज हाजिरी ली जा रही है। एडीओ (पंचायत) को हर सप्ताह पांच गांवों के निरीक्षण का जिम्मा सौंपा गया है। इसके तहत जिले के 46 लापरवाह सफाई कर्मियों का जुलाई माह का वेतन रोक दिया गया है। सुधार न आने पर सेवा समाप्ति की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायतों में स्कूल, मंदिर, पंचायत भवन और गांवों की गलियों व नालियों की नियमित सफाई के लिए जिले भर में करीब 750 सफाई कर्मचारी तैनात हैं। पंचायतीराज विभाग इनके वेतन पर हर माह करीब 1.35 करोड़ रुपये खर्च करता है। लेकिन अधिकांश गांवों गंदगी से पटे हैं।
विज्ञापन


स्कूलों में बच्चे खुद सफाई कर रहे हैं। पंचायतीराज उप निदेशक दिनेश कुमार सिंह ने लापरवाह सफाई कर्मचारियों के खिलाफ सख्ती से निपटने के निर्देश डीपीआरओ को दिए। डीपीआरओ केके सिंह चौहान ने सभी विकास खंडों में सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) को सफाई कर्मियों की जांच सौंपी है। उन्हें सप्ताह में 5 गांवों का निरीक्षण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक विकास अधिकारियों की रिपोर्ट पर डीपीआरओ ने 46 सफाई कर्मियों का जुलाई का वेतन रोक दिया है। इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ तो सेवा समाप्त करने की चेतावनी दी है। इस कार्रवाई में तिंदवारी ब्लाक में 12, कमासिन में 7, बड़ोखर खुर्द, महुआ व बिसंडा में 5-5,, नरैनी में 6, बबेरू में 3 और जसपुरा ब्लाक में 4 सफाई कर्मचारियों का वेतन रोका गया है।

-एडीओ की जांच पर डीपीआरओ ने की कार्रवाई
-सुधार नहीं आया तो की जाएगी बर्खास्तगी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed