फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   तेज रफ्तार लोडर ने छह को रौंदा, व्यापारी की मौत

तेज रफ्तार लोडर ने छह को रौंदा, व्यापारी की मौत

Sun, 11 Jun 2017 12:23 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार लोडर ने छह को रौंदा, व्यापारी की मौत
अतर्रा। तेज रफ्तार लोडर छह लोगों को रौंदने के बाद दुकान में जा घुसा। ठेले पर आइसक्रीम बेच रहे व्यापारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से नाराज लोगों ने चालक को पकड़कर जमकर पीटा। क्षेत्राधिकारी ने बमुश्किल चालक को भीड़ से अलग कर जान बचाई।
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे संतोषी माता मंदिर के पास ठेले पर खड़े होकर कुछ लोग आइसक्रीम खा रहे थे। इसी बीच बांदा जा रहा तेज रफ्तार लोडर छह लोगों को रौंदते हुए दुकान में जा घुसा। दुर्घटना के बाद अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों ने इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


आइसक्रीम विक्रेता राजा उर्फ राजबहादुर साहू (50) पुत्र हीरालाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ठेले पर आइसक्रीम खा रही कस्बे के भगवत नगर की रोशनी अवस्थी (15) पुत्री राकेश, बदौसा रोड निवासी जीतू रैकवार (18), भैंरो प्रसाद (58) पुत्र जगन्नाथ निवासी गड़ांव, चुनबाद (40) और ढोलक विक्रेता बाराबंकी जनपद के जैतपुर थाना क्षेत्र के खाले पुरवा निवासी इबरार (30) पुत्र मुजाहिद घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चुनबाद को सीएचसी से छुट्टी दे दी गई। अन्य घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, घटना से नाराज आसपास के व्यापारियों और राहगीरों ने लोडर चालक को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की।


इसी बीच अपने कार्यालय से घर लौट रहे पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह परिहार ने भीड़ देख कर गाड़ी रुकवाई और लोडर चालक को बमुश्किल भीड़ से अलग कर जान बचाई। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि फतेहपुर जनपद के लदिगवां निवासी पतिराखन अपनी ससुराल बहिलपुरवा (चित्रकूट) से भाड़े पर लोडर में भैंस लेकर घर लौट रहा था। चालक उज्जैन सिंह पुत्र दादूलाल (बहिलपुरवा, चित्रकूट) को झपकी लग जाने से हादसा हुआ। बताया कि मृतक के पुत्र विष्णु साहू की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

-गंभीर रूप से घायल पांच लोग जिला अस्पताल में भर्ती
-नाराज लोगों ने चालक को जमकर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed