{"_id":"5c952437bdec22145e481744","slug":"101553278007-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में एक की मौत, 16 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में एक की मौत, 16 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। होली की हुड़दंग और धूम के बीच हुए विभिन्न सड़क हादसों में एक किसान की मौत हो गई और डेढ़ दर्जन अन्य बाइक सवार घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इनसे से ज्यादातर नशे में थे। अधिकांश बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
देहात कोतवाली क्षेत्र के ददरिया (जौरही) गांव का धर्मपाल (40) पुत्र देवी दयाल बृहस्पतिवार की शाम साइकिल पर खेत से घर लौट रहा था। जारी व जौरही गांवों के बीच किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी और फरार हो गया। देर तक तड़प रहे धर्मपाल को कुछ देर बाद पहुंची यूपी-100 पुलिस जिला अस्पताल ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।
मृतक के बड़े भाई गजराज प्रसाद ने बताया कि धर्मपाल बंटवारे में मिली पांच बीघा जमीन का किसान था। चार पुत्रियां हैं। सबसे बड़ी पुत्री संगीता के रिश्ते की बात चल रही थी और दो दिन बाद इसे तय भी करना था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
उधर, अलग-अलग हुए सड़क हादसों में कालिंजर थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव का अशोक (20) और उसका साथी विजय (18) एक ही बाइक पर होली मिलकर वापस जाते समय बाइक पलट जाने से घायल हो गए। विजय की हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया। अतर्रा के सुलक थोक का मुन्नीलाल (22), बबेरू क्षेत्र के कोर्रम गांव का संतोष (45) व सभाजीत (40), अतर्रा क्षेत्र के ओरहा गांव का धर्मेंद्र (20) व कमल (22) अपनी बाइकों पर होली मिलन को जाते समय दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो गए।
इसी तरह अतर्रा निवासी पिंटू (18) व उसका साथी मनीष तिवारी (20) एक ही बाइक पर गिरकर घायल हो गए। बीहर पुरवा (पन्ना) निवासी रामप्यारे (35) और उसका पिता गणेशी (60) एक ही बाइक पर जाते समय पुलिया से टकराकर घायल हो गए। गिरवां क्षेत्र के शेखनपुरवा का रामधनी (38) बाइक से जाते समय दूसरी बाइक से टकराकर और स्योंढ़ा गांव का बाइक सवार ललित कुमार (20) मवेशी से टकराकर घायल हो गए। खाईपार निवासी प्रद्युम्न (19) और शहर कोतवाली के कनवारा गांव का राममिलन (18) भी बाइक से गिरकर घायल हो गए। अधिकांश बाइक सवार नशे में थे। हेलमेट नहीं लगाए थे।