फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   सालभर बाद जलेगा हाटकुक्ड योजना का चूल्हा

सालभर बाद जलेगा हाटकुक्ड योजना का चूल्हा

Tue, 19 Mar 2019 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
सालभर बाद जलेगा हाटकुक्ड योजना का चूल्हा
आंगनबाड़ी केंद्रों में एक साल की बंदी के बाद नौनिहालों को गर्म खाना मिलेगा। शासन ने हाट कुक्ड योजना के तहत सवा तीन करोड़ का बजट जारी कर दिया है। जिले में छह वर्ष तक के 89,944 बच्चे लाभांवित होंगे। बच्चों का खाना परिषदीय स्कूल की रसोई में बनेगा।
विज्ञापन


बजट के अभाव में आंगनबाड़ी केंद्रों में हाटकुक्ड योजना की रसोई का चूल्हा पिछले एक साल से ठंडा था। बच्चे पुष्टाहार से ही काम चला रहे थे। अब चुनाव सिर पर आए तो सरकार को सुध आई। हाटकुक्ड योजना के लिए 3.18 करोड़ का बजट जारी कर दिया है।
विज्ञापन


प्रत्येक बच्चे को 4.50 रुपये की लागत का गर्म खाना परोसा जाएगा। पहले 2.50 रुपये का खाना दिया जाता था। बच्चों के निवाले में हेरफेर रोकने के लिए अब हाटकुक्ड योजना का खाना परिषदीय स्कूल की रसोई में बनेगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पैसा व छात्र संख्या मात्र उपलब्ध कराएंगी। मेन्यू परिषदीय स्कूल का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कार्यक्रम अधिकारी इशरत जहां ने बताया कि शहर समेत जनपद के सभी 1405 केंद्रों को पैसा भेज दिया गया है। गेहूं व चावल की व्यवस्था एफसीआई से होगी। सुपरवाइजरों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अप्रैल माह से हाटकुक्ड योजना के तहत बच्चों को खाना उपलब्ध कराएं।

सालभर बाद जलेगा हाटकुक्ड योजना का चूल्हा

चुनाव में शासन ने ली सुध, सवा तीन करोड़ जारी
89944 बच्चों को फिर मिलेगा गर्म खाना
परिषदीय स्कूलों की रसोई में बनेगा भोजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed