{"_id":"5a8c5feb4f1c1b8e238b9b12","slug":"101519149035-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल्या और नीरव को सता की शह का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माल्या और नीरव को सता की शह का आरोप
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। पंजाब नेशनल बैंक में करोड़ों के घोटाले को मुद्दा बनाते हुए मंगलवार को कांग्रेसियों ने धरना दिया। सभा में मोदी सरकार को घोटालों की सरकार बताया। कहा कि असली घोटाले इस सरकार के जाने के बाद खुलेंगे।
स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट में कई घंटे चले धरने में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों को जमकर कोसा। जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल ने कहा कि इस सरकार में पहले विजय माल्या अरबों रुपये लेकर फरार हो गए। अब नीरव मोदी ने पंजाब बैंक में भारीभरकम घोटाला कर दिया।
इसमें सरकार की शह है। देश की जनता को गुमराह करते हुए बैंक अधिकारियों पर कार्रवाई का दिखावा किया जा रहा है। शहर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता ने कहा कि घोटालेबाज नीरव मोदी का संबंध सत्तापक्ष से है। सरकार की मिलीभगत के बिना इतने बड़े घोटालेबाज देश से बाहर नहीं जा सकते।
विज्ञापन
धरने को जिला उपाध्यक्ष एमयू दुर्रानी, भगवानदीन गर्ग, गजेंद्र सिंह पटेल, मोहम्मद इदरीस, बीलाल, रामपाल अवस्थी, डॉ. संजय द्विवेदी, जहांगीर खां, शिवमंगल निषाद, माता प्रसाद श्रीवास, राममिलन पटेल, राजबहोर शिवहरे आदि ने भी संबोधित किया। हरीराम कोटार्य, अशोक चौहान, जगन्नाथ सिंह, लल्लू प्रजापति, सूरज वाजपेयी, संजय ठाकुर, वंशराज सिंह, केशव पाल, धीरेंद्र प्रताप पटेल, हरिश्चंद्र वाजपेयी, गीता सोनी, संतोष द्विवेदी, मकसूद, शब्बीर खां जुगनू, शाकिर मंसूर, रामऔतार आदि उपस्थित रहे।
-कांग्रेसियों ने दिया धरना, मोदी सरकार को बताया घोटालों की सरकार