फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   1000 green hurling cut teak trees

सागौन के 1000 हरे पेड़ काट फेंके

Mon, 19 Oct 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 19 Oct 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
1000 green hurling cut teak trees

नरैनी। एक तरफ जहां पर्यावरण बचाने के लिए पौधरोपण पर

विज्ञापन
जोर दिया जा रहा है, वहीं कुछ अराजकतत्व हरे पौधों पर कुल्हाड़ा चलाकर रंजिश भुना रहे हैं।

ऐसी ही एक घटना में खेत में हरे-भरे खड़े लगभग 1000 सागौन के कीमती पौधों को रातोंरात काटकर तहस-नहस कर दिया गया। इससे 10 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान और वन संपदा क्षति हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के रंजीतपुर (लहुरेहटा) गांव के किसान तसद्दुक ने दो साल पहले अपनी दो बीघा जमीन में करीब 1000 सागौन के पौधे लगाए थे। ये पौधे उसने पत्नी जैतून खातून के नाम से शिव शक्ति कंपनी से खरीदे थे। इन दिनों ये पेड़ बढ़कर 10 से 15 फुट तक लंबे हो चुके थे।

16 अक्तूबर की रात किन्हीं लोगों ने खेत मेें धावा बोलकर धारदार हथियार से सारे पड़े काटकर धराशाई कर दिए। सुबह खेत में पहुंचे किसान तसद्दुक ने यह नजारा देखा तो माथा पकड़कर बैठ गया। उसने बताया कि पौधे तैयार होने पर इनकी कीमत करोड़ रुपये से ज्यादा थी।

किसान ने नरैनी कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी जय हिंद रावत ने सोमवार की शाम फोन पर बताया कि वे फिलहाल चुनाव ड्यूटी पर हैं, इसलिए जानकारी नहीं मिल पाई। थाने में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराकर जांच की जाएगी।

उधर, क्षेत्र के वन विभाग सेक्शन अधिकारी महताब खां ने बताया कि फिलहाल उन्हें इतनी बड़ी संख्या में सागौन के पेड़ काटे जाने की सूचना नहीं मिली है। वे पता करेंगे।

घटना सत्य पाए जाने पर वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच और कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि पिछले साल भी इसी गांव में एक कृषि फार्म में 500 हरे पेड़ किन्हीं लोगों ने काट दिए थे। ये पेड़ वन विभाग ने लगवाए थे। तब भी कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed