{"_id":"660c41e1adee82d1e50fbd5f","slug":"10-bikes-including-two-members-of-bike-thief-gang-recovered-banda-news-c-212-1-bnd1003-108839-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों समेत 10 बाइकें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों समेत 10 बाइकें बरामद
Tue, 02 Apr 2024 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने अंतर्जनपदीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के दो सदस्यों समेत चोरी की 10 बाइकें भी बरामद की हैं।
मामले का खुलासा करते हुए एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र व सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को कोतवाली पुलिस व एसओजी ने पुराना बाईपास शुकुल कुआं के पास से दो बाइक सवारों को पकड़ा। उनसे बाइक के कागजात मांगे तो वह कागजात नहीं दिखा सके। पूछताछ पर दोनों ने बाइक चोर होने की बात कुबूल ली। बताया कि ये बाइक कचहरी से चोरी की थी।
पुलिस ने बाईपास केन नदी पुलिया के नीचे झाड़ियों में छिपा कर रखी और 9 बाइकों को बरामद किया है। चोर बाइकों के नंबर प्लेट हटाकर या बदलकर बेच देते थे। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में हमीरपुर जनपद के घुसियारी गांव निवासी अल्लन खान व सलीम खान उर्फ टेंशन है। टेंशन के खिलाफ हमीरपुर में पांच मुकदमें दर्ज हैं।