{"_id":"680bc98d5d304103c10f347a","slug":"zainab-and-divyansh-excelled-in-intermediate-while-preeti-excelled-in-high-school-balrampur-news-c-99-1-slko1019-124974-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: इंटर में जैनब और दिव्यांश तो हाईस्कूल में प्रीति ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: इंटर में जैनब और दिव्यांश तो हाईस्कूल में प्रीति ने मारी बाजी
विज्ञापन
बलरामपुर के सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में मेधावियों को किया गया सम्मानित।-संवाद
बलरामपुर। यूपी बोर्ड ने शुक्रवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। हाईस्कूल में कन्या इंटर कॉलेज हरैया की छात्रा प्रीति सिंह ने 94.17 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। वहीं, इंटरमीडिएट में बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज की छात्रा जैनब खान व एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज उतरौला के छात्र दिव्यांश तिवारी ने 91 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से टॉपर बने।
जिले के 67 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट व हाईस्कूल की परीक्षा कराई गई थी। हाईस्कूल में 20,823 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 19,723 ने परीक्षा दी थी, जिसमें 18,360 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 93.09 फीसदी रहा। इसी तरह इंटरमीडिएट की परीक्षा में पंजीकृत 15,343 विद्यार्थियों में से 14,732 विद्यार्थी शामिल हुए थे, इनमें 12,754 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 86.57 फीसदी रहा।
परीक्षा में बेटियों के साथ बेटों ने भी बड़े स्तर पर सफलता हासिल की है। डीआईओएस मृदुला आनंद ने कहा कि जिले का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है। जिन छात्रों को सफलता नहीं मिली, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड से परिणाम की सूची मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा के दायरे में आने वालों को एक और मौका मिलेगा। उन्होंने मेधावियों के साथ ही सफल हुए सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।