{"_id":"61880eb8c9cea225876ffc54","slug":"youth-will-get-tablets-and-smart-phones-balrampur-news-lko603392197","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को मिलेंगे टैबलेट व स्मार्ट फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को मिलेंगे टैबलेट व स्मार्ट फोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। शासन स्तर से युवाओं को टैबलेट व स्मार्ट दिए जाएंगे। युवाओं को तकनीकी रुप से सशक्त बनाने की कवायद शुरू की गई है। डिग्री कॉलेजों के साथ पॉलीटेक्निक व आईटीआई में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को ब्यौरा शासन के पोर्टल पर अपलोड कराकर हार्ड कापी डीएम को उपलब्ध कराई जाएगी।
डीएम श्रुति के मध्यम से विद्यार्थियों को ब्यौरा शासन को उपलब्ध कराया जाएगा। शासन के पोर्टल पर फीड होने वाले विद्यार्थियों के अभिलेखों की पड़ताल के बाद टैबलेट व स्मार्ट फोन दिए जाएंगे।
डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले के सभी डिग्री कालेजों, पॉलीटेक्निक व आईटीआई का ब्यौरा डीएम व एडीएम कार्यालय को उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन
जिले के सभी डिग्री कालेजों, पॉलिटेक्निक और आईटीआई में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का ब्यौरा शासन स्तर से तैयार किए जाने वाले एक वेब पोर्टल पर फीड कराना है। शासन स्तर से भेजे गए दिशा-निर्देश में कहा गया है कि युवाओं को तकनीकी रुप से सशक्त बनाने के लिए टैबलेट व स्मार्ट फोन वितरण की योजना लागू करने का प्रस्ताव है।
योजना के तहत लाभार्थी चयन और टैबलेट व स्मार्ट फोन की आपूर्ति, वितरण व अनुश्रवण की व्यवस्था सुचारु रुप से सुनिश्चित करने के लिए एक वेब पोर्टल तैयार किया जाना है। इस संबंध में जिले के सभी डिग्री कालेजों, पॉलीटेक्निक व आईटीआई में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का डाटा निर्धारित प्रारुप में मांगा गया है।
सभी विभागों के पास लक्षित लाभार्थी युवा वर्ग का डाटा बेस डिजिटल फार्मेट में विभिन्न स्तर पर उपलब्ध है जिसको संग्रहित कर प्रस्तावित परियोजना के लिए विशेष वेब पोर्टल बनाकर उपलब्ध कराए जाने की आवश्यकता होगी।
यदि किसी विभाग व संस्था का डाटा बेस निर्धारित फार्मेट में उपलब्ध नहीं है तो संबंधित संस्था के स्तर पर इसे तत्काल अपलोड कराकर सत्यापन की व्यवस्था कराएं जिससे डाटा बेस तैयार कराया जा सके। शासन को डाटा बेस उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी डीएम को सौंपी गई है।