{"_id":"653d4aebb6475363ce044efb","slug":"youth-who-have-completed-18-years-of-age-become-voters-balrampur-news-c-99-1-slko1019-4059-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा बने वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा बने वोटर
Sat, 28 Oct 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। प्रजातंत्र में मतदान के अधिकार का उपयोग करके ही एक बेहतर व जनप्रिय सरकार का गठन होता है। इसके लिए एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी युवा अपना नाम वोटर लिस्ट में जरूर दर्ज कराना चाहिए। यह अपील तहसीलदार प्रमेश कुमार ने की। वह ईशावास्यम इंटर कॉलेज में आयोजित एक वोटर जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सेदारी कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु वाले युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के पुनरीक्षण अभियान के दौरान सिर्फ फार्म छह भरकर जमा करना होगा। प्रबंधक अक्षत पांडेय ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा सोच ईमानदार सरकार को चुनने में अहम भूमिका निभाती है। अधिक से अधिक युवा वोटर बने इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। प्रधानाचार्य शाकिर अली ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।