फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Youth shot dead for trying bike repairing

बाइक रिपेयरिंग का तगादा करने पर युवक की गोली मारकर हत्या

Thu, 19 Mar 2020 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Youth shot dead for trying bike repairing
बलरामपुर के गोण्डा रोड पर शव रखकर चक्का जाम कर हुए रोते-बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। नगर कोवताली से चंद कदम की दूरी पर बुधवार देर रात बदमाश तथा उसके परिवारीजनों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक आरोपी के घर बाइक रिपेयरिंग का बकाया पैसा मांगने गया था। मृतक के भाई की तहरीर पर बाप व उसके दो बेटों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक के परिवारीजनों तथा समर्थकों ने गुरुवार दोपहर सड़क पर शव रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। सीओ सिटी के समझाने-बुझाने पर लोग शांत हो गए और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के बगल मोहल्ला अलीजानपुरवा निवासी मोबीन ने बताया कि उसका भाई मो. हारून (35) बुधवार रात करीब 10 बजे घर से खाना खाकर मोहल्ले के ही शाकिर से बाइक रिपेयरिंग का बकाया पैसा मांगने गया था। विदित हो कि कुछ दिन पूर्व हारून ने शाकिर के बाइक की रिपेयरिंग की थी उसका पैसा बकाया था। बकाया मांगने के दौरान ही शाकिर ने हारून से विवाद कर लिया और बकाया देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

शाकिर के भाई सलमान व पिता जाकिर भी हारून से मारपीट करने लगे। इसी बीच शाकिर ने तमंचे से हारून के सिर में गोली मार दी। घटना के बाद शाकिर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गया। सलमान व जाकिर भी फरार हो गए। लोग हारून को जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी आरआर सिंह ने बताया कि मोबीन की तहरीर पर शाकिर, सलमान व जाकिर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोश में लोगों ने किया चक्का जाम
मामूली विवाद में की गई हारून की हत्या को लेकर गुरुवार दोपहर परिवारीजन तथा रिश्तेदार आक्रोशित हो गए। पोस्टमार्टम के बाद मोहल्ले में पहुंचे शव को लोगों ने गोंडा रोड पर रखकर चक्का जाम कर दिया। लोगों की मांग थी कि पुलिस हत्यारों की गिरफ्तारी तत्काल करे। लोगों का यह भी कहना था कि मुख्य आरोपी शाकिर पुराना अपराधी है। वह नशे की गोलियां व अवैध असलहों का व्यापार भी करता था। उसके ऊपर मुकदमे भी दर्ज हैं। मौके पर पहुंचे सीओ आरआर सिंह ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया तथा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed