फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Youth killed, six injured in road accidents

Balrampur News: सड़क हादसों में युवक की मौत, छह घायल

Wed, 16 Apr 2025 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Youth killed, six injured in road accidents
शिवम।-फाइल फोटो
तुलसीपुर/बलरामपुर। दो स्थानों पर बुधवार को हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई है और छह लोग घायल हो गए। युवक की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों को रो-रोकर हाल बेहाल है। घायलों को सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पहली घटना तुलसीपुर थाना के विशुनपुर खैरहनिया गांव के पास हुई, जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग बलरामपुर-तुलसीपुर के किनारे बाइक के साथ युवक का शव मिला। युवक की पहचान कोड़री निवासी शिवम मिश्र (30) के रूप में हुई है। शिवम अपनी बाइक से कोड़री गांव जा रहे थे, वह हेलमेट पहने थे। विशुनपुर गांव के पास उनकी बाइक फिसलकर गड्ढे में गिर गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर एंबुलेंस पहुंच गई। शिवम को सीएचसी तुलसीपुर लाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिवम की मौत से परिजनों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन

पिता राधेश्याम ने बताया कि उनका बेटे शिवम लखनऊ में पीओपी का काम करते थे। वह घर आ रहे थे, तभी विशुनपुर गांव के पास यह हादसा हो गया। दूसरी घटना तुलसीपुर थाना के जनकपुर गांव के पास हुई है। ई रिक्शा व बाइक आमने-सामने टकरा गई। ई रिक्शा पलट गया, हादसे में छह लोग घायल हो गए। बाइक सवार गनेशपुर थाना जरवा निवासी अनुज कुमार हेलमेट नहीं पहने थे, इससे उनकी आंख व सिर में गंभीर चोटें लगी है। ई रिक्शा पर बैठे गनेशपुर निवासी पिंटू, तुलसीपुर निवासी समाया व राजिया, प्रतापपुर निवासी बदरुन्निशा और भुरकुडहा निवासी सोनी को मामूली चोटे आईं, जिनका प्राथमिक उपचार करके घर भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे ने बताया कि शिवम की बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। ई रिक्शा व बाइक की टक्कर में घायल सभी लोग स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed