{"_id":"61a26a84218d7708837a9e64","slug":"youth-gathered-to-become-voters-at-1857-polling-booths-balrampur-news-lko6063786147","type":"story","status":"publish","title_hn":"1857 पोलिंग बूथों पर वोटर बनने उमड़े युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1857 पोलिंग बूथों पर वोटर बनने उमड़े युवा
विज्ञापन
बलरामपुर। विधानसभा मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिले के 1857 पोलिंग बूथों पर नवंबर माह के विशेष अभियान के अंतिम दिवस पर वोटर बनने के लिए युवाओं को हुजूम उमड़ा।
पोलिंग बूथों पर तैनात बीएलओ ने युवाओं का वोटर बनने लिए प्रारुप-छह भरवाया। राज्य मंत्री पल्टूराम, जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति व एडीएम राम अभिलाष सहित तीनों तहसीलों के एसडीएम ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर जायजा लिया।
राज्य मंत्री पल्टूराम ने प्राथमिक विद्यालय भगवतीगंज धरमपुर में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया और सभी युवक युवतियों से वोटर बनने की अपील की। डीएम श्रुति ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण करके बीएलओ को साफ-सुथरी वोटरलिस्ट तैयार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
छूटे हुए 18 साल की उम्र पार करने वाले युवक-युवतियों से डीएम ने वोटर बनने की अपील की। एक जनवरी 2022 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवक-युवतियों से विशेष अभियान चलाकर वोटर बनाया गया।
एडीएम राम अभिलाष ने विधानसभा तुलसीपुर के पोलिंग बूथ चौहत्तर कला व गैसड़ी विधानसभा के पोलिंग बूथ बघेलखंड सहित कई पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर प्रारुप छह भरवाने की प्रगति के बारे में जायजा लिया और बीएलओ को युवाओं के साथ मतदाता सूची से वंचित महिलाओं को वोटर बनाने में प्रारुप छह भरवाने का निर्देश दिया।
सदर एसडीएम राजेन्द्र बहादुर ने सदर विधानसभा के पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय चिकनी में सुपरवाइजर राजस्व निरीक्षक महाराज दत्त व लेखपाल प्रेमचंद्र शर्मा ने निरीक्षण किया। नगर के प्राथमिक विद्यालय चिकनी के भाग संख्या 111 में बीएलओ रवींद्र गुप्ता, भाग संख्या 106 में अजय कसेरा, भाग संख्या 107 में अनीता श्रीवास्तव, भाग संख्या 108 में विमला विश्वकर्मा, भाग संख्या 109 में नूरजहां, भाग संख्या 110 में अब्दुल वहीद, भाग संख्या 112 में अनिल बाल्मीकि ने प्रारुप छह भरवाया।
प्राथमिक विद्यालय कटार सिंह के भाग संख्या 150 पर ओमकार मिश्र व 151 पर अजय कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। डीएम ने तीनों तहसीलों के एसडीएम से बीएलओ के उपस्थिति की रिपोर्ट तलब की है।
एसडीएम की रिपोर्ट के आधार पर गायब बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। सपा कार्यकर्ता कृष्ण कुमार गिहार, सभासद धुव्र चौधरी, विनोद गिरि व धीरेंद्र साहू आदि ने भी पोलिंग बूथों पर पहुंचकर युवाओं को वोटर बनने के लिए जागरुक किया।