फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   X-ray machine found closed, salary stopped

बंद मिली एक्स-रे मशीन, रोका वेतन

Mon, 12 Sep 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
X-ray machine found closed, salary stopped
तुलसीपुर/पचपेड़वा (बलरामपुर)। जिलाधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार के सोमवार को सीएचसी तुलसीपुर पहुंचते ही हड़कंप मच गया। अस्पताल में एक्स-रे मशीन बंद मिलने पर टेक्नीशियन अर्पित सिंह का वेतन रोकने का निर्देश सीएमओ को दिया। सीएचसी पचपेड़वा में काम के प्रति लापरवाही मिलने पर दो फार्मासिस्ट व एक्स-रे टेक्नीशियन को चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सीएचसी तुलसीपुर में ओपीडी का निरीक्षण करते हुए मरीजों से उनका हालचाल पूछा। वहां डॉक्टर की उपस्थिति व मिलने वाली दवाओं की भी जानकारी ली। डीएम ने प्रतिदिन अस्पताल आने वाले मरीजों की बीमारी का ब्योरा रखते हुए आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुमंत सिंह को दिया। गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी लाने के लिए आशा को प्रशिक्षण दिलाने एवं परिसर में निर्माणाधीन भवन के काम में तेजी लाने का आदेश भी दिया।
विज्ञापन

सीएचसी पचपेड़वा के निरीक्षण में दवा की जानकारी न दे पाने पर उन्होंने फार्मासिस्ट महेंद्र सोनी व सैफुल्ला खां को कड़ी फटकार लगाई। एक्सरे टेक्नीशियन राम मिलन मौर्या पर भी नाराजगी जताते हुए दोनों को कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी दी। डीएम ने अस्पताल में ओपीडी के लिए अलग कक्ष बनाने, सीएचसी की साफ-सफाई रखते हुए भवन की रंगाई-पुताई कराने का आदेश भी दिया। इस दौरान सीएमओ डॉ. सुशील कुमार, एसडीएम तुलसीपुर मंगलेश दुबे, सीएचसी अधीक्षक विजय कुमार व जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिवेंद्र मणि त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed