फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Worship of Maa Veenapani

मां वीणापाणि की हुई पूजा-अर्चना

Sun, 06 Feb 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Worship of Maa Veenapani
बलरामपुर। हे हंस वाहिनी ज्ञान दायिनी अंब विमल मति दे... वंदना के साथ शनिवार को जिले भर में वसंत पंचमी मनाई गयी। घरों व मंदिरों में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर विद्या एवं ज्ञान का आशीर्वाद मांगा गया। स्कूलों में भी हवन-पूजन व मां शारदे की पूजा-अर्चना विधि विधान के साथ की गई। शक्तिपीठ देवी पाटन मंदिर तुलसीपुर व बिजलेश्वरी देवी मंदिर में वसंत पंचमी के अवसर पर मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शक्तिपीठ देवी पाटन मंदिर तुलसीपुर व बिजलेश्वरी देवी मंदिर बिजलीपुर में वसंत पंचमी के अवसर पर मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ शक्तिपीठ देवीपाटन के महंत मिथिलेश नाथ योगी ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से किया। श्रद्धालुओं ने बच्चों का मुंडन व कर्णछेदन आदि संस्कार कराया।
विज्ञापन

नगर के शारदा पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य डॉ. नितिन कुमार शर्मा एवं डायरेक्टर एडमिन पराग बोस व डायरेक्टर कृष्णा बोस आदि ने हवन-पूजन किया। विद्यालय के सभी शिक्षक व विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर ज्ञान व विद्या का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पायनियर पब्लिक स्कूल में प्रबंध निदेशक डॉ. एमपी तिवारी ने हवन-पूजन कर मां सरस्वती से आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर विद्यालय के सह निदेशक आकाश तिवारी, मीता तिवारी, डॉ. पीएन तिवारी, शैलेश तिवारी व संतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल में धूमधाम के साथ वसंतोत्सव मनाया गया। सर्वमंगल कामना के साथ विद्यालय प्रबंध समिति के निदेशक डॉ. सुएश कुमार एवं प्रधानाचार्य नीरू टंडन ने हवन-पूजन किया। इस अवसर पर राजेश जायसवाल, रेखा ठाकुर, आफाक हुसैन व सीमा बका आदि मौजूद रहे।
बाबू हरिकांत स्मारक बाल भारती इंटर कॉलेज में प्रबंधक डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव व शिक्षकों ने यज्ञ-हवन कर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रमेश चंद्र त्रिपाठी, डॉ. केके राना, शशी श्रीवास्तव, संजय शर्मा व सौरभ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अजय सिंह, प्रबंधक डॉ. सतीश सिंह, अध्यक्ष डॉ. कौशल्या गुप्ता व प्रधानाचार्य राम तीरथ यादव ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की।

विनीत शिल्पी जन सेवा समिति के कार्यालय पर भी वसंतोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली, सभासद संजय मिश्रा, रवींद्र गुप्ता कमलापुरी व संस्था के अध्यक्ष विनीत सागर ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर शिल्पी जायसवाल, निशा, कुलदीप व महेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed