{"_id":"61a26641c5e9ac4c5c502f4e","slug":"worship-of-maa-bhavani-fodder-fed-to-cows-balrampur-news-lko606374774","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने की मां भवानी की पूजा, गायों को खिलाया हरा चारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने की मां भवानी की पूजा, गायों को खिलाया हरा चारा
विज्ञापन
बलरामपुर के शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर स्थित गोशाला में गायों को चारा खिलाते सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। देवीपाटन शक्तिपीठ मंदिर में रात्रि प्रवास कर शनिवार सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ पूरी तरह से गोरक्षनाथ पीठाधीश्वर की भूमिका में नजर आए।
उन्होंने गर्भगृह में जाकर आदि शक्ति मां भवानी पाटेश्वरी देवी की पूजा विधि विधान से की। इसके बाद अन्य देवी देवताओं का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। सीएम परिसर स्थित गोशाला पहुंचे वहां पर उन्होंने गो सेवा करते हुए गायों को चारा खिलाया।
उन्होंने स्थानीय महंत योगी मिथिलेश नाथ से मंदिर के रख रखाव व प्रबंधन की जानकारी भी ली। इसके अलावा सीएम शुक्रवार शाम संत सम्मेलन के बाद जिले के जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारियों से सरकार के काम काज का फीडबैक लेकर लोगों से आगामी चुनाव में पूर्ण मनोयोग से जुटने की अपील भी की।
मंदिर से सीएम मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल भवनियापुर स्थित हेलीपैड पर पहुंचे और वहां से बीसीएम ग्रुप की मैजापुर चीनी मिल गोंडा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सुबह 10.35 बजे रवाना हो गए।