{"_id":"642b1a3efb9e12b8f40cbec2","slug":"women-will-become-independent-by-learning-sewing-balrampur-news-c-13-1-164637-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सिलाई सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सिलाई सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं
Mon, 03 Apr 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 03 Apr 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर चीनी मिल में शुरू हुआ नौ दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण शिविरबलरामपुर। महिला सशक्तीकरण के लिए बलरामपुर चीनी मिल में नौ दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 20 महिलाओं को सिलाई व कढ़ाई सिखाई जाएगी।
बलरामपुर फाउंडेशन एवं ऊषा इंटरनेशनल के सहयोग से शुरू किए गए सिलाई प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ चीनी मिल के मुख्य प्रधान प्रबंधक निष्काम गुप्ता एवं उनकी पत्नी मिताली गुप्ता ने किया। मुख्य प्रधान प्रबंधक ने कहा कि बलरामपुर चीनी मिल ने हमेशा सामाजिक सरोकारों के लिए कार्य किया।
सिलाई-कढ़ाई सीखकर यह महिलाएं अपने गांवों में बलरामपुर फाउंडेशन की मदद से सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का संचालन करेंगी। इससे वह खुद आत्मनिर्भर बनने के साथ ही दूसरी महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने में मदद करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण केंद्र खोलने के लिए ऊषा सिलाई मशीन एवं अन्य सामान बलरामपुर फाउंडेशन की तरफ से प्रदान किया जाएगा।