फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Women will be appointed as conductors in roadways buses

Balrampur News: महिलाओं को मिलेगी रोडवेज बसों में कंडक्टर की नियुक्ति Headline

Wed, 09 Apr 2025 10:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
Women will be appointed as conductors in roadways buses
बलरामपुर। परिवहन निगम ने महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर दिए हैं। 11 अप्रैल को देवीपाटन मंडल मुख्यालय पर संविदा महिला कंडक्टर पद के लिए रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें जिले के डिपो में भी 20 महिला कंडक्टर की नियुक्ति होनी है। एआरएम गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि आवेदन ऑनलाइन किया जाना है।
विज्ञापन

आवेदन करने वाली महिलाओं को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन व कौशल विकास मिशन का होना अनिवार्य है। साथ ही एनसीसी बी प्रमाणपत्र, एनएसएस व स्काउट गाइड संस्था का राज्य पुरस्कार और राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाण पत्र वाली महिलाओं को वरीयता दी जाएगी। भर्ती के लिए इंटरमीडिएट की योग्यता के साथ कंप्यूटर कांसेप्ट कोर्स प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। महिला अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर होगा, ऐसी महिलाओं को सीधे संविदा कंडक्टर के पद पर नियुक्त की जाएगी। संविदा कंडक्टरों को तय पारिश्रमिक दरों के समान भुगतान मिलेगा। महिलाओं को उनके गृह जिले के तहत आने वाले डिपो में नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए मंडल स्तर पर रोजगार मेले आयोजन होगा, जिसमें अभिलेखों का मिलान है, इसके साथ ही जरूरी होने पर चयनित महिलाओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन के लिए बेवसाइट जारी
आवेदन के लिए परिवहन निगम की वेबसाइट www.upsrtc.com पर क्षेत्रवार अलग-अलग लिंक भी दिया गया है। जिले के आवेदकों को वेबसाइट पर जाकर देवीपाटन क्षेत्र के लिंक पर आवेदन करना होगा। प्रमाणपत्रों का सत्यापन ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से होगा। महिला अभ्यर्थियों को कंडक्टर पद के लिए स्किल डेवलपमेंट के तहत उप्र कौशल विकास मिशन के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। यदि उनके स्तर से प्रशिक्षण संबंधी कोई कोर्स उपलब्ध नहीं है तो परिवहन निगम उन्हें प्रशिक्षित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed