{"_id":"68012514093dd3b4ea04336c","slug":"women-died-in-train-accident-balrampur-news-c-99-1-brp1008-124440-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत
विज्ञापन
महराजगंज तराई/बलरामपुर। ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत हो गई। हादसा बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे बढ़नी-गोंडा रेल मार्ग पर कौवापुर रेलवे स्टेशन के जुगली गांव के पास हादसा हुआ। शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि आसपास के लोगों ने सुबह करीब सात बजे पुल के पास एक महिला के घायल होने की सूचना दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि तुलसीपुर से गोंडा जा रही स्पेशल ट्रेन के गुजरने के बाद ट्रैक पर घायल महिला दिखाई पड़ी। लोगों ने यूपी 112 व जीआरपी तुलसीपुर के साथ थाना महराजगंज तराई की पुलिस को सूचना दी। महिला को जब उठाया गया तो वह मृत पाई गई। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले। शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी है।
महिला की उम्र करीब 35 वर्ष लग रही है। थानाध्यक्ष महराजगंज तराई अखिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। शव की शिनाख्त के लिए आसपास संपर्क किया जा रहा है। घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है।