{"_id":"63c43121a303ec5ea107a50c","slug":"woman-died-in-suspicious-circumstances-balrampur-news-lko666729718-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
विज्ञापन
बलरामपुर। महराजगंज तराई क्षेत्र के जहानडीह गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
महराजगंज तराई थाने में दी गई तहरीर में कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम ढोढरी निवासी नूर मोहम्मद ने कहा कि करीब एक साल पहले उसके बेटी आफरीन का निकाह जहानडीह निवासी लालू से हुआ था। दामाद, उसके माता-पिता और भाई दहेज की मांग को लेकर आए दिन आफरीन को पीटते थे।
शनिवार को ससुुराल वालों ने बताया कि आफरीन गंभीर रूप से बीमार है। उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई है।
प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के पिता ने तहरीर दी है। छानबीन की जा रही है।