{"_id":"63ac8212b32d292182151d79","slug":"winter-taking-a-toll-on-health-balrampur-news-lko663996060","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सेहत पर भारी पड़ रही सर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सेहत पर भारी पड़ रही सर्दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। शीतलहर के चलते बुधवार को भी लोग दिनभर कंपकंपाते रहे। बर्फीली हवा व सर्दी के चलते न सिर्फ सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है बल्कि निमोनिया के मरीज भी बढ़ गए हैं। अस्पतालों में पहले निमोनिया के मरीज करीब 10 मरीज रोज आते थे, मगर अब इनकी संख्या 20 तक पहुंच गई है।
जिला मेमोरियल अस्पताल हो या फिर संयुक्त अस्पताल, निमोनिया, कोल्ड डायरिया के साथ ही सांस व हृदय रोग के मरीज बढ़ रहे हैं। संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में दो दिन से मरीजों की संख्या प्रतिदिन 20 तक पहुंच गई है। यही नहीं, सांस के मरीज भी बढ़े हैं। बुधवार को सांस के 14 मरीज ओपीडी पहुंचे। सीएमएस डॉ. प्रवीण कुमार का कहना है कि सर्द मौसम में निमोनिया व सांस के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में सर्दी में एहतियात बरतने की जरूरत है।
मेमोरियल अस्पताल के फिजीशियन डॉ. रमेश पांडेय का कहना है कि इस मौसम में सबसे ज्यादा मरीज सांस, हृदय रोग व ब्रेन स्ट्रोक के होते हैं। ऐसे में सतर्कता आवश्यक है। ठंड से बचाव के साथ ही खानपान पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
सर्द मौसम का असर रफ्तार पर भी पड़ा है। सवारियां कम होने के चलते बुधवार को दिल्ली व कानपुर की एक-एक बस का संचालन स्थगित कर दिया गया। इसके अलावा बढ़नी व बहराइच रूट पर भी एक-एक बस का संचालन प्रभावित रहा। एआरएम वीके वर्मा ने बताया कि सर्दी बढ़ने के कारण लोग कम निकल रहे हैं। इस वजह से कुछ बसों का संचालन स्थगित करना पड़ा।
नगर पालिका परिषद के ईओ डॉ. देवेंद्र का कहना है कि बस स्टेशन पर भी एक अस्थाई रैन बसेरा स्थापित किया गया है। यहां दस लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। इसके अतिरिक्त मेमोरियल अस्पताल के पास रैन बसेरा है। 15 स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं।