{"_id":"680bb4a586e09b76b1019559","slug":"winds-of-education-will-flow-from-five-government-inter-colleges-balrampur-news-c-99-1-slko1019-124954-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पांच राजकीय इंटर कॉलेजों से बहेगी शिक्षा की बयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पांच राजकीय इंटर कॉलेजों से बहेगी शिक्षा की बयार
विज्ञापन
बलरामपुर के पतझी खुर्द में बना राजकीय हाईस्कूल।-संवाद
बलरामपुर। जिले में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए चार राजकीय इंटर कॉलेज व एक राजकीय हाईस्कूल बनकर तैयार हो गया है। डीआईओएस के निरीक्षण के दौरान कॉलेजों में कुछ कमियां पाई गईं, जिनको दूर करने का निर्देश दिया गया है। कमियां दूर होने के साथ ही हैंडओवर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
सदर विकास खंड के घुघुलपुर गांव में 8,36,22,000 रुपये की लागत से बालक व बालिकाओं के लिए दो राजकीय इंटर कॉलेजों का निर्माण कराया गया है। नेपाल सीमा से सटे हरैया सतघरवा विकासखंड के लखौरा गांव में 4,18,11,000 रुपये की लागत से राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण कराया गया है। इतनी ही लागत से श्रीदत्तगंज विकास खंड के तेंदुई गांव में भी राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण हुआ है। इसके अलावा बनकटवा पतझी कला गांव में 69.51 लाख रुपये से राजकीय हाईस्कूल का निर्माण कराया गया है। सभी विद्यालयों के भवन बनकर तैयार हो चुके हैं।
विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर पढ़ाई का मौका
ग्रामीण क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई पूरी करने के बाद इंटर व उच्च शिक्षा के लिए बेहतर कॉलेज न होने से ज्यादातर छात्रों को बीच में ही पढ़ाई छोड़ देनी पड़ती है। जिले के हरैया सतघरवा, सदर व श्रीदत्तगंज ब्लॉक में चार राजकीय इंटर कॉलेज व एक राजकीय हाईस्कूल का संचालन शुरू होने से क्षेत्र के करीब चार हजार विद्यार्थियों को शिक्षा का बेहतर अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
हस्तांतरण होते ही शुरू होगा संचालन
जिले में चार राजकीय इंटर कॉलेज व एक राजकीय हाईस्कूल बनकर तैयार है। कॉलेजों के निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां सामने आई थीं। इन कमियों को दूर करने का निर्देश कार्यदायी संस्था को दिया गया है। कमियां दूर होते ही हस्तांतरण कराकर पढ़ाई शुरू करा दी जाएगी।
- मृदुला आंनद, डीआईओएस