फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Will win public trust through Jan Vishwas Yatra

जन विश्वास यात्रा के माध्यम से जीतेंगे जनता का विश्वास

Wed, 15 Dec 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Will win public trust through Jan Vishwas Yatra
बलरामपुर। भाजपा कार्यालय अटल भवन में बुधवार को पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में 22 दिसंबर को जिले में प्रवेश करने वाली जन विश्वास यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई। यात्रा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा अवध क्षेत्र के सह संयोजक अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि जन विश्वास यात्रा का अपना एक महत्व है। इस यात्रा के माध्यम से आम जनमानस को केंद्र व प्रदेश सरकार के उपलब्धियों की जानकारी देते हुए उनका विश्वास जीता जाएगा।
विज्ञापन

सभी मंडल अध्यक्ष व विधान सभा के कार्यकर्ता निर्धारित स्थान पर अनुशासन में रहते हुए यात्रा का स्वागत करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री की एतिहासिक रैली करके यह संदेश दिया गया है कि इस चुनाव में विपक्ष का सूपड़ा साफ होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमें चुनाव तक भाजपा के मिशन में पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ जुटे रहना है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि जन विश्वास यात्रा 22 दिसंबर को गोंडा से चलकर जिले की सीमा गुमड़ी में प्रवेश करेगी। उतरौला, श्रीदत्तगंज व भगवतीगंज चौराहा होते हुए वीर विनय चौराहा पहुंचेगी।
23 दिसंबर को जिला मुख्यालय से निकलकर तुलसीपुर व गैसड़ी विधान सभा होते हुए श्रावस्ती जनपद के लिए प्रस्थान करेगी। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों व यात्रा में लगे कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कहा कि जिसको जहां उपस्थित रहने के लिए कहा गया है वह उसी स्थान पर रहकर यात्रा का स्वागत करेंगे।

यात्रा को कहीं भी रोकने का प्रयास नहीं किया जाएगा। उन्होंने पदाधिकारियों को यात्रा के संबंध में अलग-अलग जिम्मेदारी भी सौंपी। बैठक में जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, यात्रा प्रमुख महेश शुक्ला, सह प्रमुख अवधेश तिवारी, श्रावस्ती यात्रा प्रमुख प्रमोद, सोशल मीडिया प्रमुख संदीप उपाध्याय व शिव कुमार द्विवेदी सहित सभी मंडल अध्यक्ष व प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed