फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Widespread damage to crops due to storm and rain

Balrampur News: आंधी व बारिश से फसलों को व्यापक नुकसान

Thu, 25 May 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 25 May 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Widespread damage to crops due to storm and rain
बलरामपुर के गैसड़ी में भारी बारिश के कारण हुए जलभराव से होकर गुजरते लोग।
बलरामपुर। क्षेत्र में बृहस्पतिवार की भोर में आई आंधी व बारिश ने आम व लीची की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। बारिश के चलते जहां लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिली लेकिन कीचड़ व जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। आम के बागवानों का कहना है कि तेज आंधी से 30 प्रतिशत फसल को नुकसान हुआ है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और मौसम सुहाना बना रहा।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी पारस नाथ ने बताया कि जिले में 500 हेक्टेअर में आम व 30 हेक्टेअर क्षेत्रफल में लीची के बाग लगे हैं। तेज आंधी ने आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। बागों में 30 प्रतिशत तक आम व लीची के फल गिर गए हैं। बागवान राम उजागर, संतोष कुमार, मोबीन व कल्लू आदि का कहना है कि आंधी आने से हम लोगों को काफी नुकसान हुआ है। फल गिर जाने से वे बर्बाद हो गए हैं। फसल पकने पर जहां आम का मूल्य 30 से 40 रुपए प्रति किलोग्राम मिलता है वहीं अब बारिश में गिर जाने के कारण 10 रुपए किलो में बेचना पड़ रहा है।
विज्ञापन



कीचड़ व जलभराव से समस्या
बारिश के चलते तमाम स्थानों पर कीचड़ व जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। नगर के झारखंडी मंदिर से बस स्टेशन जाने वाले जर्जर मार्ग पर कीचड़ व जलभराव होने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गैसड़ी-लैबुड़वा मार्ग पर पुरुषोत्तमपुर ओवरब्रिज पर भी जलभराव हो गया। जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण राहगीरों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। क्षेत्रवासी रामकेश मौर्या, अशोक, विजय, सुभाष व मुन्नालाल आदि ने डीएम से जल निकासी की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है। इसी तरह तुलसीपुर व उतरौला क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण जगह-जगह कीचड़ व जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed