{"_id":"66b3b4fa3d1debf8850152a4","slug":"who-will-be-crowned-decision-today-balrampur-news-c-99-1-brp1008-112796-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज
Wed, 07 Aug 2024 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 07 Aug 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। पंचायत उपचुनाव में किसके सिर ताज सजेगा। इसका फैसला बृहस्पतिवार को होगा। सुबह आठ बजे से तीन ब्लॉक मुख्यालयों पर मतगणना शुरू होगी। चार प्रधान व एक बीडीसी सीट के 13 उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटियों से खुलेगी। शांतिपूर्ण मतगणना कराने की तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
प्रधान पद पर 63.28 प्रतिशत वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। चार ग्राम प्रधान सीटों के उपचुनाव में 7095 के सापेक्ष 4577 वोटरों ने वोट डाला था। सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत घुघुलपुर में महिला के लिए आरक्षित प्रधान पद की सीट पर पियूष पांडेय व लीलावती के बीच सीधी टक्कर बताई जा रही है। प्रधान पद के लिए अनारक्षित करमहना ग्राम पंचायत में प्रीति सिंह व सुरेश कुमार यादव के बीच सीधी लड़ाई की चर्चा है। प्रधान पद के लिए अनारक्षित सिंगाही ग्राम पंचायत में नीता मौर्य, सत्य प्रकाश व बाबूराम के बीच कड़ा मुकाबला दिखा है। पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित तुलसीपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत लालनगर सिपहिया में उपचुनाव लड़ने वाले अखिलेसर, कृष्ण कुमार, तुलसीदास व मोहम्मद हनीफ के बीच कांटे की टक्कर है। अनारक्षित उतरौला ब्लॉक के मटियरिया कर्मा में एक बीडीसी सीट पर आलोक कुमार व हरीराम के किस्मत का फैसला होना है।
56 सीटों पर जारी हुई थी अधिसूचना
-प्रधान के पांच सहित 56 सीटों पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी की गई थी। गैसड़ी ब्लॉक के ग्राम पंचायत हरनहवा सुस्ता में गलत आरक्षण के चलते उपचुनाव नहीं कराया जा सका। नौ बीडीसी के सापेक्ष आठ पर एकल नामांकन भरे गए थे, जिनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। वहीं 42 ग्राम पंचायत सदस्य सीटों के सापेक्ष 36 पर एकल नामांकन था, जबकि छह सीटों पर नामांकन दाखिल नहीं हुए थे। एकल नामांकन वाले सभी उम्मीदवारों को भी प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
निष्पक्ष मतगणना कराने की तैयारी
चार प्रधान व एक बीडीसी सीट पर उप चुनाव हो रहा है। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से आठ अगस्त को मतगणना कराने की तैयारी की गई है।
प्रमोद कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी /एडीएम न्यायिक