फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Whatever the temperature, vote first

Balrampur News: जैसा भी हो तापमान, पहले करें मतदान

Sun, 19 May 2024 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 19 May 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Whatever the temperature, vote first
बलरामपुर। सोमवार की सुबह जब आप यह खबर पढ़ रहे होंगे तो लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो चुका है। आप सभी इसमें सहभागी बनें, वोट देना आपका अधिकार और फर्ज दोनों है। इसलिए, आइए हम सब अपना फर्ज निभाएं और वोट डालने जरूर जाएं। तापमान चाहे जैसा हो लेकिन मतदान कर आपको अपनी ताकत का एहसास करना ही होगा। इसलिए घरों से निकलिए सुबह ही बूथ पर डट जाएं और वोट की चोट से लोकतंत्र को सशक्त बनाएं।
विज्ञापन


सब करें मतदान
-लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करना जरूरी है। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होना है। साफ-सुथरी छवि वाले जनप्रतिनिधि चुनने के साथ ही लोकप्रिय सरकार का गठन हो, इसके लिए हर काम छोड़कर मतदान अवश्य करें।
विज्ञापन

अरविंद सिंह, डीएम

निर्भय होकर डालें वोट
-मतदान को लेकर किसी भी तरह का संशय न पालें। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। निर्भय होकर मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

केशव कुमार, एसपी

वोट डालकर लोकतंत्र को करें मजबूत
लोकतंत्र में मतदान की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मतदान करके ही हम लोकप्रिय सरकार का गठन करते हैं। चुनाव में निष्पक्ष होकर वोट डालें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
संजीव कुमार मौर्य, सीडीओ
देश के लिए करें मतदान
भारत एक धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है। यहां हर जाति-धर्म के लोग मिल-जुलकर रहते हैं। लोकतंत्र के महापर्व में भी हम लोग जाति-धर्म से परे हटकर राष्ट्र के हित में मतदान करें।

डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, सीएमओ

मतदान से ही संभव है मजबूत जनतंत्र
-हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यहां हर किसी को अपना जनप्रतिनिधि चुनने का अधिकार है। वोट डालकर हम अपना नेता चुनते हैं।
कल्पना देवी, बीएसए

गांवों में भी बढ़ाएं मत प्रतिशत
-गांवों में मतदान केंद्र दूर होने के कारण प्राय: लोग वोट डालने नहीं जाते हैं। सरकार चुनने में गांव के लोगों का भी बराबर योगदान रहें, इसलिए पहले मतदान करें, फिर काम पर जाएं।
श्रेया उपाध्याय, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed