{"_id":"65302346e83e1421e70691c8","slug":"weather-centers-will-be-built-in-tehsils-accurate-information-will-be-available-balrampur-news-c-99-1-brp1003-3780-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तहसीलों में बनेंगे मौसम केंद्र, मिलेगी सटीक जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तहसीलों में बनेंगे मौसम केंद्र, मिलेगी सटीक जानकारी
Wed, 18 Oct 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। अब जिले में मौसम संबंधी सटीक जानकारी मिल सकेगी। इसके लिए जिले की तीनों तहसीलों में ऑटोमेटिक मौसम केंद्र बनाए जाएंगे। इनके बनने से हवा की गति व दिशा के साथ ही बारिश की तीव्रता की जानकारी भी मिल सकेगी। इससे बारिश व आंधी से होने वाले नुकसान को काफी हद तक कर करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही जिले में बारिश की सटीक माप के लिए सभी नौ ब्लॉक में ऑटोमेटिक रेनगेज सिस्टम भी लगाया जाएगा।
मौसम खराब होने से सबसे ज्यादा प्रभावित किसान ही होते हैं। बेमौसम बारिश और आंधी-तूफान से फसलों को भारी नुकसान होता है। इस समस्या को खत्म करने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से जिले में ऑटोमेटिक मौसम केंद्र और रेनगेज सिस्टम लगाया जाएगा। इससे स्थानीय स्तर पर मौसम संबंधी सटीक जानकारी मिलने से जानमाल के होने वाले नुकसान को कम किया जा सकेगा। जबकि रेनगेज यंत्र लगने से जिले को सूखाग्रस्त व बाढ़ग्रस्त घोषित करने में भी मदद मिलेगी।
प्रस्तावित मौसम केंद्र बलरामपुर, उतरौला व तुलसीपुर तहसील परिसर में सौ वर्ग मीटर क्षेत्रफल में स्थापित होंगे। इसके लिए जमीन चिह्नित करने का कार्य भी पूरा हो गया है। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि मौसम केंद्र के निर्माण कार्य के लिए शासन से बजट की स्वीकृति भी हो गई है। जल्द ही इसके निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा। बताया कि इसका सबसे ज्यादा फायदा किसानों को मिलेगा। उनकी फसल को मौसमी आपाद से काफी हद तक बचाने में मदद भी मिलेगी।