फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   water,pipline

172 करोड़ से चारों नगरों में बिछेगी पाइप लाइन

Fri, 01 Jul 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
water,pipline
बलरामपुर। जिले के चारों नगर निकायों में 172 करोड़ रुपये की लागत से 269 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। अमृत 2.0 योजना के तहत करीब 25 हजार घरों से नए कनेक्शन जोड़े जाएंगे। पुनर्गठन पाइप पेयजल योजना का कार्य चालू वित्तीय वर्ष में शुरू होने की संभावना है। कार्यदाई संस्था जल निगम की तरफ से कार्ययोजना का प्रस्ताव शासन को भेजने की तैयारी की जा रही है। हर घर नल से जल योजना से चारों नगरों के 79 वार्डों में लोगों को 2024 तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2022-23 में नगर पालिका परिषद बलरामपुर में नई पाइपलाइन बिछाने, ओवरहेड टैंकों व जलाशयों का निर्माण के लिए 57 करोड़ 58 लाख पांच हजार रुपये खर्च करने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। 1,200 किलोलीटर की क्षमता का गदुरहवा मोहल्ले के जलकल परिसर व भगवतीगंज में 700 किलोलीटर क्षमता की पानी की टंकियों का निर्माण कराया जाएगा। नगर के 25 वार्डों में करीब 15,550 घरों में नए कनेक्शन जोड़ने की तैयारी की जा रही है, जिसके लिए करीब 95.975 किलोमीटर लंबाई का आकलन कराया जा रहा है। नगर पालिका परिषद उतरौला के सभी 25 वार्डों में 32 करोड़ 53 लाख दो हजार रुपये की लागत से दो जलाशयों, सात नलकूपों, 62.973 किलोमीटर लंबी नई पाइप लाइन व 5280 घरों में नए कनेक्शन की कार्ययोजना तैयार की गई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत तुलसीपुर के सभी 19 वार्डों में 42 करोड़ 93 लाख 57 हजार रुपये की लागत से दो जलाशयों, आठ नए व छह रिबोर वाले नलकूप, 63.82 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने के साथ ही 6,937 घरों में नए कनेक्शन जोड़ने की तैयारी की गई है। नगर पंचायत पचपेड़वा के 12 वार्डों में 29 करोड़ 25 लाख 76 हजार की धनराशि से तीन जलाशयों, चार नए व तीन रिबोर वाले नलकूप, 45.725 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने के साथ ही 4,368 घरों में नए कनेक्शन जोड़ने की कार्ययोजना तैयार की गई है। जलनिगम के इंजीनियर पीयूष वर्मा ने बताया कि जिले के चारों नगर निकायों में अमृत 2.0 योजना के तहत हर घर नल से जल उपलब्ध कराने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। चारों नगरों में पुनर्गठन पेयजल नेटवर्क से लोगों के लिए शुद्ध पेयजल का इंतजाम कराया जाएगा। कार्ययोजना पूरी होने पर चारों नगरों के लक्षित सभी घरों के लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के चारों नगर निकायों में अमृत 2.0 योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में जलाशयों व नलकूपों का निर्माण कराने के साथ ही सभी वार्डों में पाइपलाइन बिछाने व लक्षित घरों को नए कनेक्शन से जोड़ने की कार्ययोजनाएं तैयार कराई जा रही हैं। उतरौला, तुलसीपुर व पचपेड़वा नगर पंचायत की कार्ययोजना तैयार हो चुकी हैं। बलरामपुर नगर की कार्ययोजना भी शीघ्र ही तैयार हो जाएगी। चारों नगरों की कार्ययोजनाएं तैयार कर शीघ्र ही शासन को भेजा जाएगा। शासन से बजट मिलने के बाद चारों नगर निकायों में पुनर्गठन पाइप पेयजल योजना का कार्य शुरू कराया जाएगा। वर्ष 2024 तक कार्य पूरा होने की संभावना है। मनोज कुमार सिंह, एक्सईएन जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed