{"_id":"5d2235428ebc3e6cd05aaa7d","slug":"water-logging-in-village-balrampur-news-lko4694398170","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल पर बना लिया मकान, गांव और स्कूल में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल पर बना लिया मकान, गांव और स्कूल में भरा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के चौधरीडीह-तुलसीपुर मार्ग पर जल निकासी के लिए बने पुल पर एक व्यक्ति ने मकान बनाकर कब्जा कर लिया है। मकान बनने से जल निकासी का रास्ता बन गया है। पिछले दिनों आई बाढ़ बारिश के चलते गांव, स्कूल व इंटर कॉलेज में पानी भरा हुआ है।
राम लखन इंटर कॉलेज गुगौलीकला हरैया के प्रधानाचार्य रामजागे पाठक, मोहम्मद इदरीश, बजरंगी लाल, मोहनलाल तथा अरुण कुमार ने बताया कि कालेज के सामने चौधरीडीह-तुलसीपुर मार्ग पर जल निकासी के लिए पुलिया बनी हुई थी।
बीते महीनों में एक व्यक्ति ने पुल को बंद कर मकान बना लिया है। पुल बंद होने से जल निकासी नहीं हो पा रही है। बीते दिनों पहाड़ी नालों में आई बाढ़ व बारिश के चलते कॉलेज परिसर गांव तथा परिषदीय विद्यालय में पानी भरा हुआ है। पानी न निकलने से संक्रामक रोग फैलने की संभावना बढ़ गई है। पठन-पाठन का कार्य भी ठप है।
विज्ञापन
बीते दिनों इस संबंध में एसडीएम सदर बलरामपुर को प्रार्थना पत्र देकर जल निकासी का रास्ता खुलवाने की मांग की गई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। इन लोगों ने एसडीएम के साथ-साथ डीएम से भी जल निकासी का रास्ता खुलवाने की मांग की है।