फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Water filled in the power substation, problems for officers and personnel

विद्युत उपकेंद्र में भरा पानी, अफसरों व कर्मियों को परेशानी

Fri, 20 Aug 2021 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Water filled in the power substation, problems for officers and personnel
बलरामपुर। विद्युत उपकेंद्र भगवतीगंज के परिसर में 15 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश का पानी भरा हुआ है। उपकेंद्र के अफसरों व कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से समस्या उत्पन्न हुई है। जलभराव के चलते जिले के लोगों की बिजली भी गुल हो सकती है। विद्युत उपकेंद्र के अफसरों व कर्मियों ने प्रशासन से समस्या का निराकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र भगवतीगंज के एसडीओ मोहम्मद शादाब ने शुक्रवार को बताया कि मुख्य द्वार पर बाहर से बरसात का पानी रोकने के लिए मेड़बंदी कराई गई थी। सड़क पर जलभराव की समस्या को दूर कराने के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर धान की रोपाई की।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम ने विद्युत उपकेंद्र भगवतीगंज के मेड़बंदी को तोड़ दिया। मेड़बंदी तोड़े जाने से विद्युत उपकेंद्र परिसर में तभी से जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। परिसर में रहने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के कमरों में बरसात का पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपकेंद्र के सभी उपकरण जलभराव के चलते खराब हो रहे हैं। कभी भी पूरे जिले की बिजली गुल हो सकती है। कर्मचारियों के घरों में बने शौचालय के सेफ्टी टैंक पानी में डूबे हैं।

सदर एसडीएम ने परिसर का पानी निकालने के लिए इंतजाम कराने का आश्वासन तो दिया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। परिसर में रहने वाले अफसरों व कर्मियों ने डीएम से विद्युत उपकेंद्र के जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed