{"_id":"62b89c071a9bf002884d6510","slug":"water-crop-solar-balrampur-news-lko6369671125","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को मिलेगी फसलों के सिंचाई की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को मिलेगी फसलों के सिंचाई की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। फसलों की सिंचाई की बेहतर सुविधा के लिए चालू वित्तीय वर्ष में जिले के 78 किसानों को अनुदान पर सोलर पंप दिए जाएंगे। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर चयनित किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे। किसानों से ऑनलाइन आवेदन कराने के लिए दो जुलाई से पोर्टल खोला जाएगा।
उप कृषि निदेेशक डॉ. प्रभाकर सिंह ने रविवार को बताया कि प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान योजना (पीएम कुसुम) के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में 78 सोलर पंप वितरित करने का लक्ष्य शासन स्तर से दिया गया है। सभी प्रकार के सोलर पंप पर 60 फीसदी अनुदान और 40 फीसदी कृषक अंश निर्धारित है।
सोलर पंप लेने वाले किसानों को कृषक अंश की धनराशि टोकन निर्गत होने के सात दिन के अंदर इंडियन बैंक की किसी भी शाखा में निर्धारित खाता संख्या में जमा करनी होगी। सोलर पंप का लाभ लेने वाले किसानों का विभागीय वेबसाइट पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए ब्लॉक स्तरीय बीज भंडार अथवा उप कृषि निदेशक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। (संवाद)