फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   water

नहर के बाढ़ से अस्पताल व ब्लॉक में जलभराव

Wed, 28 Jul 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
water
फोटो-7-बलरामपुर के पीएचसी महराजगंज तराई में हुआ जलभराव।(संवाद) - फोटो : BALRAMPUR
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। नहर में बाढ़ का पानी आने से अस्पताल व ब्लॉक में जलभराव हो गया है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नहर में बाढ़ का पानी आने से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज तराई व ब्लॉक मुख्यालय कौवापुर के परिसर में जलभराव की समस्या हो गई है। डॉ. सुहेल खां ने बताया कि पहाड़ों पर हुई बारिश से खरझार पहाड़ी नाले में बाढ़ का पानी आकर नहर में भर गया। जिसका पानी ब्लॉक व अस्पताल परिसर में आ गया। निचले इलाके में भवन होने से जलभराव की स्थिति आ गई है।

अस्पताल परिसर में जलभराव होने से मरीजों व उनके तीमारदारों के साथ-साथ अस्पताल मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टॉफ को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जहरीले जानवर भी अस्पताल परिसर में आ गए है। ब्लॉक व अस्पताल परिसर के लोगों ने प्रशासन से समस्या का निराकरण कराने की मांग की है। तुलसीपुर एसडीएम विनोद सिंह ने बताया कि नहर विभाग के अधिकारियों से बात करके समस्या दूर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed