फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Warning of lodging FIR against 14 gram panchayat secretaries

14 ग्राम पंचायत सचिवों पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी

Fri, 20 Sep 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Warning of lodging FIR against 14 gram panchayat secretaries
बलरामपुर। जिले के 14 ग्राम पंचायत सचिवों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है। डीएम कृष्णा करुणेश के फरमान पर डीपीआरओ नरेश चंद्र ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि डीएम ने कलेक्ट्रेट दफ्तर में जिले के सभी 801 ग्राम पंचायतों के वित्त वर्ष 2019-20 की वार्षिक कार्ययोजना भारत सरकार की वेबसाइट पर अपलोड कराने एवं वित्त वर्ष 2018-19 की प्रिया सॉफ्ट फीडिंग को पूरा कराते हुए वार्षिक पुस्तिका बंद कराने के संबंध में गहन समीक्षा की।
विज्ञापन

डीएम की समीक्षा के दौरान सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बगाही, भगवतपुर, विशुनापुर, करमहना, नौबस्ता मुड़िला व रछौड़ा, गेंड़ास बुजुर्ग ब्लॉक ग्राम पंचायत परसौना, गैसड़ी ब्लॉक के ग्राम पंचायत छपिया सुखरामपुर, जानकीनगर व पिपरा, पचपेड़वा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मनोहरापुर, श्रीदत्तगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत बलहा तथा तुलसीपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बेलीखुर्द व मोहनपुर दयालीडीह के ग्राम पंचायत सचिवों की घोर लापरवाही पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ग्राम पंचायतों में तैनात सचिवों के खिलाफ अंतिम चेतावनी शुक्रवार को जारी कर दी गई है। दो दिन के अंदर सभी कार्य पूरा कराकर रिपोर्ट न देने पर डीएम ने सुसंगत धाराओं में संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है। जिले के सभी नौ ब्लॉकों के एडीओ पंचायतों व 801 ग्राम पंचायतों के सचिवों को यह भी निर्देश दिया गया है कि गांवों में बने शौचालयों की फोटो सात दिन प्रिया साफ्ट पर अपलोड कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed