फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Warning given if vaccination target is not met

टीकाकरण लक्ष्य पूरा न होने पर दी चेतावनी

Sun, 05 Jan 2020 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Warning given if vaccination target is not met
बलरामपुर। टीकाकरण लक्ष्य पूरा न होने पर सीडीओ अमनदीप डुली ने बीते दिन कलेक्ट्रेट सभागार की बैठक में कड़ी नाराजगी जताई है। जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स की बैठक में सीडीओ ने टीकाकरण में तेजी लाने का निर्देश दिया है। शीघ्र लक्ष्य पूरा न होने पर सीडीओ ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि छह जनवरी से जिले में सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत दो वर्ष तक के छूटे हुए बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण होना है। बेहतर समन्वय स्थापित कर टीकाकरण शत-प्रतिशत सफल बनाने में जुट जाएं। ग्राम प्रधान, सचिव, लेखपाल, शिक्षक, एएनएम, ग्राम सेवक, आंगनबाड़ी व आशा मिलकर शत-प्रतिशत टीकाकरण पूरा कराएं। स्वास्थ्य कार्यक्रमों का सघन प्रचार-प्रसार कराया जाए। चिह्नित बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का निर्धारित समय में टीकाकरण हर हाल में पूरा किया जाए। प्रतिदिन बैठक कर टीकाकरण के प्रगति की रिपोर्ट डेली मुहैया कराई जाए। राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाने में लापरवाही बरतने वालेेें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने कहा कि सघन मिशन इंद्रधनुष दूसरा चरण छह जनवरी, तीसरा चरण तीन फरवरी व चौथा चरण दो मार्च को चलाया जाएगा। टीकाकरण से छूटे हुए दो वर्ष तक के बच्चों व गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जाएगा। टीबी, पोलियो, हेपेटाइटिस बी, डिपथिरिया, काली खांसी, टिटनेस, निमोनिया, डायरिया, मिजिल्स रुबेला समेत 10 जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए टीके में दवाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में अस्पतालों की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए। शौचालयों व लेबर रूम का विशेष साफ-सफाई रखवाने को कहा गया। पुरुष नसबंदी पखवाड़ा बनाने पर भी चर्चा की गई। बैठक में डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, डॉ. एके सिंघल, डॉ. अरुण, डॉ. कमाल अशरफ व वीरेंद्र आर्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed