फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   visit of policy commission adviser

रोजगार दिलाने में मील का पत्थर है कौशल विकास मिशन

Fri, 19 Jul 2019 07:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
visit of policy commission adviser
बलरामपुर के कौशल विकास विकास केन्द्र पर योजनाओं की जानकारी लेते नीति आयोग के सलाहकार। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। नीति आयोग के सलाहकार शांतनु राय शुक्रवार को तीन दिवसीय जनपद भ्रमण के दूसरे दिन योजनाओं की सच्चाई धरातल पर परखी। स्वास्थ्य एवं पोषण व कौशल विकास एवं वित्तीय समावेशन से संबंधित जिला स्तरीय अफसरों के साथ क्षेत्र भ्रमण किया। इस दौरान जिला स्तरीय अफसरों के साथ प्राइवेट पार्टनर की मौजूदगी में योजनाओं के बेहतर संचालन पर चर्चा भी की गई।
विज्ञापन

नीति आयोग के सलाहकार ने सबसे पहले शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की तरफ से संचालित महिंद्रा एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड केंद्र पर पहुंचकर विभिन्न ट्रेडों में ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे 14 से 35 वर्ष तक के बेरोजगार युवक-युवतियों से मुखातिब हुए। प्रशिक्षण केंद्र पर संचालित इलेक्ट्रानिक सिलाई, टैली और टूरिज्म में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवक-युवतियों से बातचीत की तथा उन्हें प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

अग्रणी बैंक के जिला प्रबंधक रजनीश कुमार सिन्हा को कौशन विकास के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले स्वरोजगार के इच्छुक लाभार्थियों को मुद्रा योजना से लोन दिलाने का निर्देश दिया। इससे पहले नीति आयोग के सलाहकार ने मुद्रा लोन योजना के लाभार्थी पवन कुमार, त्रिपाठी ट्रेडर्स, गायत्री ट्रेडर्स, राम हार्डवेयर व धर्मचंद्र से बातचीत कर प्रगति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीड बैंक अधिकारी के साथ जिला वित्तीय समावेशन समन्वयक अजय कुमार व शाखा प्रबंधक ग्रामीण बैंक राणा प्रताप सिंह के साथ मुद्रा लोन के पांचों लाभार्थियों के दुकानों पर जाकर उनके कार्यों की हकीकत जानी।

दूसरे दिन के कार्यक्रम के अंतिम चरण में नीति आयोग के सलाकार प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के कार्यालय पहुंचकर पांच लाभार्थी विपिन पाल, वीपेंद्र यादव, ऋचा द्विवेदी, अरविंद कुमार व अंकित त्रिपाठी से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed