फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Viral fever patients increased in Jan Arogya Fair

Balrampur News: जन आरोग्य मेले में बढ़े वायरल बुखार के मरीज

Sun, 03 Sep 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 03 Sep 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Viral fever patients increased in Jan Arogya Fair
बलरामपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र महुआ बाजार में मरीज की जांच करते डॉ. अब्दुर्रहमान ।
बलरामपुर। जिले के 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में वायरल से पीड़ित लोगों की संख्या अधिक रही। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों का परीक्षण करने के बाद चिकित्सकों ने मुफ्त दवा वितरित करते हुए स्वस्थ रहने के लिए उचित परामर्श दिया। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 746 मरीजों के सेहत की जांच की गई।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदमहरा में डॉ. वसीम खान मरीजों का इलाज करते मिले। उन्होंने बताया कि बारिश न होने और उमस भरी गर्मी के चलते वायरल बुखार व संक्रामक रोग के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। केंद्र पर अब तक 23 मरीजों का उपचार हुआ। मरीजों को दवा देने के साथ सतर्क रहने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

पीएचसी सरायखास में डॉ. मुकेश सिंह व डॉ. अशरफ मरीजों का इलाज करते मिले। बताया कि मेले में 48 मरीजों की जांच कर दवा वितरित की गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुआ बाजार में डॉ. अब्दुर्रहमान मरीजों का उपचार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर वायरल बुखार के मरीज अधिक आए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मथुरा बाजार में डॉ. रजत शुक्ला ने मरीजों की जांच कर दवा वितरित की। कहा कि मौसम में हुए बदलाव के कारण क्षेत्र में संक्रामक बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को दवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा में खांसी, बुखार व पेट दर्द के मरीजों की संख्या अधिक रही। फार्मासिस्ट सौरभ चौबे ने बताया कि अस्पताल में 16 मरीज वायरल बुखार के आए थे। सभी का उपचार किया गया है।

सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि जिले के 24 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया था। मेले में 262 पुरुष, 339 महिला व 145 बच्चों सहित कुल 746 मरीजों का उपचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed