{"_id":"6138f1988ebc3e2662438b9c","slug":"viral-fever-is-increasing-rapidly-731-found-infected-balrampur-news-lko594664940","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तेजी से बढ़ रहा है वायरल बुखार, 731 मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में तेजी से बढ़ रहा है वायरल बुखार, 731 मिले संक्रमित
विज्ञापन
बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल में मरीजों का परीक्षण करते सीएमएस डा. अरूण कुमार श्रीवास्तव।
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। जिले में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। डेंगू से पीड़ित जिले का एक मात्र मरीज लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती है। बुधवार को जिले में वायरल बुखार के 731 मरीज रिपोर्ट किए गए हैं। मलेरिया का कोई मरीज अभी तक रिपोर्ट नहीं हुआ है।
वायरल बुखार के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। अस्पतालों में पर्याप्त बेड के साथ आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध हैं। जिला अस्पतालों के सीएमएस एवं सभी सीएचसी के अधीक्षकों को वायरल बुखार व डेंगू के मरीजों की विशेष निगरानी करने तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
प्रदेश में वायरल बुखार व डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मरीजों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए शासन स्तर से सभी जिलो में ऐसे मरीजों की प्रतिदिन रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर बलरामपुर जिले में भी वायरल बुखार व डेंगू के मरीजों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। बुधवार को जिले में 15 वर्ष से कम आयु वाले 285 तथा 15 वर्ष से अधिक आयु वाले 446 मरीज वायरल बुखार से संक्रमित पाए गए हैं। गैड़ास बुजुर्ग ब्लाक के प्रानपुर गांव निवासी विशम्भर का पांच वर्षीय बेटा बीमार होने पर बीते दिनों लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती कराया गया था।
वहीं पर जांच में उसके डेंगू होने की पुष्टि हुुई है। इसके अतिरिक्त जिले में डेंगू का कोई अन्य केस नहीं पाया गया है। जिला मेमोरियल चिकित्सालय के सीएमएस डा. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल के ओपीडी में करीब 500 मरीजों को प्रतिनिधि देखा जाता है। बुधवार को भी 537 मरीज देखे गए हैं। डेंगू, वायरल बुखार व मलेरिया जैसे संक्रामक रोगों से पीड़ित मरीजों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अस्पताल में सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं। पर्याप्त मात्रा में बेड भी उपलब्ध है।