{"_id":"61422c068ebc3ed175179e11","slug":"village-head-equipped-with-training-will-develop-villages-balrampur-news-lko595725319","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण से लैस ग्राम प्रधान करेंगे गांवों का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण से लैस ग्राम प्रधान करेंगे गांवों का विकास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। सदर ब्लॉक सभागार में बुधवार को विकास खंड के 50 ग्राम प्रधानों को विकास कार्य कराने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण से लैस ग्राम प्रधान गांवों के विकास पर फोकस करेंगे।
सदर विधायक पल्टूराम ने गाम प्रधानों के प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया। सदर विधायक ने कहा कि जानकारी के अभाव में जनप्रतिनिधि लोगों के लिए सही ढंग से कार्य नहीं कर पाते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांवों में सही ढंग से विकास कार्य कराने के लिए ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है।
बीडीओ सागर सिंह, एडीओ पंचायत अशोक कुमार दूबे, डीपीएम संदीप कश्यप व डीपीआरसी के सह प्राचार्य पवन कुमार श्रीवास्तव की मौजूदी में ग्राम प्रधानों के प्रशिक्षण कार्यशाला का आगाज हुआ।
विज्ञापन
पहले दिन सदर ब्लॉक सभागार में 50 प्रधानों को गांवों के विकास पर फोकस करने के लिए प्रशिक्षण दिया या। नोडल अधिकारी की निगरानी में प्रदेश से आई टीम ने सभी ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण कार्यशाला के इंतजाम का जिम्मा बीडीओ व एडीओ पंचायत ने निभाया।
प्रशिक्षण में सभी ग्राम प्रधानों को खानेपीने व नाश्ते का इंतजाम किया गया। प्रत्येक ग्राम प्रधान पर 800 रुपये की धनराशि खर्च की गई है। सदर विधायक ने प्रशिक्षण कार्यशाला में पंजीकरण कराने वाले प्रधानों को सामग्री बांटी। बीडीओ व एडीओ पंचायत ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले ग्राम प्रधानों का नोडल अधिकारी व प्रदेश स्तर से आई मास्टर प्रशिक्षक की टीम से परिचय कराया।
मास्टर प्रशिक्षक ने सभी ग्राम प्रधानों को पंचायती राज व्यवस्था, ग्राम सभा व ग्राम पंचायतों की बैठकें एवं समितियां, ग्राम प्रधान की भूमिका व कर्तव्य, ग्राम पंचायत की विकास योजना, योजना निर्माण के पांच चरण, मॉडल पंचायत, सतत विकास लक्ष्य में ग्राम पंचायतों की भूमिका, ग्राम पंचायतों में ई-गर्वनेंस की स्थापना, ई-ग्राम स्वराज, पीएफएमएस, पंचायत पुरस्कारों की जानकारी, प्रशिक्षण का मूल्यांकन, फीडबैक व उत्कृष्टता प्रमाण पत्र के बारे में विस्तार से जानकरी दी।