फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Village Development Officer suspended for negligence regarding CM Dashboard

Balrampur News: सीएम डैशबोर्ड में लापरवाही पर ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

Sat, 04 Jul 2026 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 04 Jul 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Village Development Officer suspended for negligence regarding CM Dashboard
बलरामपुर। सीएम डैशबोर्ड में लापरवाही पर पचपेड़वा में तैनात ग्राम विकास अधिकारी नीलेश श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है। जिला विकास अधिकारी कमलेश सोनी ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी नीलेश श्रीवास्तव को आवंटित ग्राम पंचायत मदरहिया, मनकौरा और बरगदवा सोहना में सीएम डैशबोर्ड पर दिख रही कमी दूर करने के निर्देश दिए गए थे। ग्राम पंचायत मदरहिया में 1,16,067 रुपये, मनकौरा में 10,881 रुपये तथा बरगदवा सोहना में 10,852 रुपये का अनस्पेंट बैलेंस लगातार सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित होता रहा। इस संबंध में डीपीआरओ की ओर से 22 जून और 26 जून को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए, लेकिन न तो बैलेंस शून्य किया गया और न ही नोटिस का संतोषजनक जवाब दिया गया। सीडीओ के निर्देश पर कार्रवाई कर बीडीओ कार्यालय गैसड़ी से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed