{"_id":"68c0502fd30b231cba014ffa","slug":"vigilance-increased-on-the-border-due-to-the-uproar-in-nepal-balrampur-news-c-99-1-brp1008-132975-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नेपाल में बवाल को लेकर सीमा पर बढ़ी सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नेपाल में बवाल को लेकर सीमा पर बढ़ी सतर्कता
विज्ञापन
बलरामपुर के सीमावर्ती क्षेत्र जरवा में गश्त करती एसएसबी व पुलिस टीम ।-स्रोत: एसएसबी
बलरामपुर। नेपाल में बवाल को लेकर सीमा पर सतर्कता बरती जा रही है। एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) 9वीं वाहिनी व पुलिस के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने जवानों के साथ कोयलाबास क्षेत्र में मंगलवार को गश्त की। सीमा से 15 किलोमीटर के दायरे में बसे जिले के 90 गांवोंं की सघन निगरानी की जा रही है। नेपाल में इंटरनेट पर अस्थायी प्रतिबंध लगाए जाने के बाद से बवाल हो रहा है।
एसएसबी की उप कमांडेंट नैंसी सिंगला व एएसपी/सीओ तुलसीपुर बृजनंदन राय के नेतृत्व में जवानों ने गश्त की। सीओ ने कहा कि नेपाल सीमा से भारत के अंदर 15 किलोमीटर दूरी में बसे 90 गांवों में लगातार सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम कराए जाते हैं। सीमा की गतिविधियों के बारे में ग्रामीणों के साथ हर माह बैठकें की जाती हैं। ग्राम सुरक्षा समितियां सक्रिय हैं। नेपाल में हुए बवाल को देखते हुए सीमा की सुरक्षा पर अब विशेष सावधानी बरती जा रही है।
उप कमांडेंट ने कहा कि नेपाल में सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म जैसे फेसबुक, ट्विटर व यू-ट्यूब पर अस्थायी प्रतिबंध लगाए जाने के बाद बवाल चल रहा है। इस दौरान असामाजिक गतिविधियों में वृद्धि हुई है। नेपाल सीमा के मुख्य मार्गों पर स्थित पुलिस/एसएसबी चेकपोस्टों की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आने-जाने वाले व्यक्तियों व वाहनों की सघन जांच कराई जा रही है। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। गश्ती दल में एसएसबी 9वीं वाहिनी के उप निरीक्षक नारायण सिंह, उप निरीक्षक रक्षा सोनी, सहायक उप निरीक्षक रंजीत नाथ, महिला आरक्षी निधि यादव व अंकिता घोष और प्रभारी निरीक्षक जरवा राकेश पाल, उप निरीक्षक महेंद्र सिंह व चंद्रभान पासवान आदि शामिल रहे।