{"_id":"68c2aa0a5aff416a2a031994","slug":"vigilance-increased-on-border-of-balrampur-district-after-uproar-in-nepal-police-pac-patrolling-along-with-ssb-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: नेपाल में बवाल के बाद बलरामपुर जिले की सीमा पर बढ़ाई गई सतर्कता, SSB के साथ पुलिस-पीएसी कर रही गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: नेपाल में बवाल के बाद बलरामपुर जिले की सीमा पर बढ़ाई गई सतर्कता, SSB के साथ पुलिस-पीएसी कर रही गश्त
Thu, 11 Sep 2025 04:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 11 Sep 2025 04:23 PM IST
सार
नेपाल में बवाल के बाद बलरामपुर जिले की सीमा पर सतर्कता और बढ़ा दी गई है। यहां SSB के साथ पुलिस-पीएसी गश्त कर रही है। जंगलों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
सीमा पर गश्त कर रही एसएसबी और पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नेपाल में बवाल को लेकर यूपी के बलरामपुर जिले की सीमा पर सतर्कता बृहस्पतिवार को और बढ़ा दी गई है। सीमावर्ती हरैया सतघरवा, जरवा, तुलसीपुर, गैसड़ी व पचपेड़वा में पुलिस बल के साथ पीएसी के जवानों को लगाया गया है, जो लगातार गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
ड्रोन कैमरों से जंगल के भीतर पगडंडी वाले रास्तों पर नजर रखने के साथ ही जंगल में वन विभाग के साथ भी गश्त हो रही है। ताकि, नेपाल से कोई छिपकर न आ सके। आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। जरवा चेक पोस्ट पर तीन स्तरीय जांच हो रही है। एसएसबी और पुलिस के साथ ही कस्टम की टीम भी सक्रिय है।
विज्ञापन
इसके साथ ही सीमा से 15 किलोमीटर के दायरे में जनपद के 90 गांवों में एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) 9वीं व 50वीं वाहिनी के साथ थानों की पुलिस और पीएसी की दो अतिरिक्त कंपनियां 24 घंटे गश्त कर रही हैं।
विज्ञापन
डीएम पवन अग्रवाल व एसपी विकास कुमार लगातार सीमा की निगरानी पर नजर रखे हुए हैं। एसपी ने सभी ग्राम सुरक्षा समितियों को सक्रिए रहने का सुझाव दिया है। सिद्धार्थनगर जिले के बढ़नी बार्डर पर भंसार बंद होने से वहां अब आसपास बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है।