फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Vegetable prices tripled in three days

तीन दिन में तीन गुना हुए सब्जियों के दाम

Sun, 09 Oct 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Vegetable prices tripled in three days
बलरामपुर। करीब चार दशक बाद जिले में फिर तबाही बनकर आई भीषण बाढ़ ने सब कुछ चौपट कर दिया है। जिन खेतों में सब्जियां, गन्ना व धान की फसल लहलहा रही थी वहां अब पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। बाढ़ के चलते तीन दिन में ही सब्जियों के दाम तीन गुना तक बढ़ गए हैं। बाढ़ के चलते काम-धंधा बंद कर घर बैठे गरीबों के समक्ष दो जून की रोटी का जुगाड़ करना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

बुजुर्गों की मानें तो आज से करीब 40-42 वर्ष पहले नगर में बाढ़ से ऐसी ही तबाही मची थी। उस समय बलरामपुर नगर के लगभग सभी मोहल्लों में पानी भर गया था। इस वर्ष आई बाढ़ भी सभी मोहल्लों को धीरे-धीरे अपनी चपेट में ले रही है। कानपुर से आकर जिले के महराजगंज तराई क्षेत्र में लीज (किराए) पर खेत लेकर सब्जी की खेती कर रहे सुहेेल ने बताया कि बाढ़ से मुनाफा तो दूर लागत भी बह गई है। इसी तरह आसपास के जिलों से भी लोग यहां आकर सब्जियों की खेती करते हैं, मगर बाढ़ ने इनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन

बरगदही, किठुरा, जबदही, गुरचाही व रमईडीह आदि क्षेत्रों में दिहाड़ी मजदूरी करने वाले सुरजीत कुमार, महेश वर्मा, इरफान, बाबूलाल आदि का कहना है कि चारों तरफ पानी ही पानी होने से काम बंद हो गया है। बरसात और अब बाढ़ के कारण घर में दो जून की रोटी के लाले पड़ने लगे हैं। बच्चे भूख से तड़प रहे हैं। प्रशासन व कुछ समाजसेवियों की तरफ से सहायता तो मुहैया कराई जा रही है लेकिन वह नाकाफी साबित हो रही है। पैसा न होने तथा चारों तरफ बाढ़ के कारण कुछ सामान भी नहीं खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बाढ़ के चलते सब्जियों के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। सभी सब्जियों के दाम दो से तीन गुने हो गए हैं। दुकानदार बबलू, संतोष व कलीम आदि का कहना है कि जिले में पैदा होने वाली सब्जियां बाढ़ के चलते बर्बाद हो गई हैं। बाहर से भी सब्जियां नहीं आ रही हैं, इसी के चलते दाम बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed