फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Vaccination of Haj pilgrims will be done from 21 to 23 April

Balrampur News: 21 से 23 अप्रैल तक होगा हज यात्रियों का टीकाकरण

Wed, 16 Apr 2025 09:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 09:47 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of Haj pilgrims will be done from 21 to 23 April
बलरामपुर। हज यात्रा-2025 पर जाने वाले यात्रियों के टीकाकरण की तिथि घोषित कर दी गई है। 21 से 23 अप्रैल के बीच तहसील स्तर पर शिविर लगाकर हज यात्रियों का टीकाकरण कराएगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्या ने बताया कि 21 अप्रैल को मदरसा अल जामे अतुल गौसिया अरबी कॉलजे उतरौला में शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

शिविर में चिकित्साधिकारी डॉ. विनय कुमार गुप्ता के साथ-साथ फार्मासिस्ट मो. अहमद एवंं एएनएम प्रियंका बौद्ध की ड्यूटी लगाई गई है। 22 अप्रैल को मदरसा जामिया अरबिया मदरूल विशुनपुर टनटवा पचपेड़वा में शिविर लगेगा, जिसमें चिकित्साधिकारी डॉ. गयासुद्दीन के साथ फार्मासिस्ट ओम प्रकाश, सीएचओ आरती गौतम व एएनएम पूरम भारती मौजूद रहेंगी। 23 अप्रैल को मदरसा जामिया अरबिया अनवारुल कुरान बलरामपुर में शिविर लगेगा।
विज्ञापन

शिविर में चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र दूबे, फार्मासिस्ट सगीर सिद्दीकी तथा सोनी दूबे व एएनएम बिंदेश्वरी की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि सभी हज यात्री समय से शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक पहुंचकर अपना टीकाकरण करा सकते हैं। हज यात्रा के लिए जिले में 102 लोगों रजिस्ट्रेशन करवाया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed