फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Vaccination of 18 to 44 years of age from June 1

अधिकारी सामंजस्य बनाकर कोरोना टीकाकरण में लाएं तेजी

Sat, 29 May 2021 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of 18 to 44 years of age from June 1
बलरामपुर। अधिकारी स्वयं गांवों का भ्रमण कर लोगों को कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूक करें। अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण करवाने में ग्राम प्रधान व सभासदों का सहयोग लिया जाए। अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर टीकाकरण में तेजी लाएं। शनिवार को यह बातें जिलाधिकारी श्रुति ने कोविड 19 टीकाकरण की प्रगति के संबंध में अंतर्विभागीय टास्क फोर्स की वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

बैठक में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अरुण कुुमार ने बताया कि जिले में 18 से 44 वर्ष तक के आयु वर्ग के व्यक्तियों का टीकाकरण एक जून से शुरू होगा। इस आयु वर्ग वाले व्यक्तियों के टीकाकरण के लिए 9 अतिरिक्त टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस आयु वर्ग के टीकाकरण में न्यायिक अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा सरकारी कर्मचारियों के लिए अलग से टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने सभी एसडीएम, बीडीओ एवं एमओआईसी को स्वयं गांवों का भ्रमण कर कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। कहा कि सभी एमओआईसी व खंड विकास अधिकारी प्रतिदिन का टारगेट निर्धारित उसके अनुसार टीकाकरण कराया जाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ग्राम प्रधान व कोटेदारों का टीकाकरण कराया जाए। ग्राम निगरानी समिति द्वारा लोगों को जागरूक करते हुए टीका लगवाया जाना सुनिश्चित किया जाए। टीकाकरण को लेकर लोगों में भ्रम है। वहां एसडीएम स्वयं जाएं और लोगों को बताएं कि उन्होंने भी टीका लगवाया है।

टीके का कोई दुष्प्रभाव नहीं है। टीका कोविड 19 संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में शरीर को मजबूती प्रदान करता है। वर्चुअल बैठक में सीडीओ रिया केजरीवाल, सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह, सभी एसडीएम, सभी बीडीओ, एमओआईसी व सीओ सिटी सहित एसीएमओ डॉ. एके सिंघल तथा यूनीसेफ की जिला समन्वयक शिखा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed