फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Uttaraula got the gift of three new buses

Balrampur News: उतरौला को मिली तीन नई बसों की सौगात

Thu, 04 Sep 2025 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Uttaraula got the gift of three new buses
बलरामपुर के उतरौला में ​स्थित रोडवेज बस स्टेशन।-संवाद
उतरौला। स्थानीय तहसील को तीन नई रोडवेज बसें मिली हैं। इन बसों को ग्रामीण इलाकों में संचालित करने की तैयारी है।
विज्ञापन

एक बस का संचालन बिस्कोहर बाजार से उतरौला होते हुए सीधे लखनऊ तक किए जाने की तैयारी है। इससे क्षेत्र की करीब 50 हजार आबादी को लाभ मिलेगा। बलरामपुर से पेहर बाजार होते हुए भरोसेगंज मार्ग पर भी बस का संचालन किया जाएगा। बलरामपुर से रेहरा बाजार होते हुए सादुल्लाह नगर व उतरौला से रेहरा बाजार व शुक्लागंज के लिए भी बस सेवा शुरू करने की तैयारी है।
बस स्टेशन उतरौला के प्रभारी वसी खां ने बताया कि बसों के आने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों के मार्गों पर संचालन जल्द शुरू करा दिया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


लोगों ने जताई खुशी



उतरौला के राजू, मनीष, दीपक, मोहन व प्रदीप आदि ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज बसों के संचालन से खुशी जताई। कहा कि इससे दिल्ली, लखनऊ, कानपुर व प्रयागराज के साथ गांवों में भी आना-जाना आसान होगा। इससे गांवों के लोगों को डग्गामार वाहनों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




जल्द शुरू होगा संचालन

बसों को ग्रामीण क्षेत्रों के मार्गों पर चलाने की तैयारी की जा रही है। शासन से मिली नई बसों की समय सारणी व मार्ग का निर्धारण किया जा रहा है। उतरौला के लिए तीन नई बसों को भेजा गया है। मार्ग व समय निर्धारण के बाद बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।



-तरन्नुम, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बस स्टेशन बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed