फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Use fertilizers after consulting scientists

वैज्ञानिकों से सलाह लेकर करें उर्वरकों का प्रयोग

Thu, 19 Sep 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Use fertilizers after consulting scientists
बलरामपुर। विकास भवन सभागार में गुरुवार को किसान समाधान दिवस की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह ने की। बैठक में मौजूद किसानों को अफसरों व कृषि वैज्ञानिकों ने आधुनिक खेती के बारे में जानकारी दी। किसानों से वैज्ञानिकों की सलाह के अनुसार ही उर्वरकों का प्रयोग करने की अपील की गई।
विज्ञापन

बैठक में उप कृषि निदेशक ने कहा कि जागरूकता के बिना किसानों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकता। किसान समाधान दिवस में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जानकारी हासिल करें और अपने आसपास के लोगों को भी लाभान्वित करें। फसलों में रासायिनक दवाओं का छिड़काव अधिक न करें। इससे फसलों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

वैज्ञानिकों से उचित सलाह लेकर ही उर्वरकों व रासायिक दवाओं का प्रयोग करें। जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार ने प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना का लाभ पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. सियाराम कनौजिया, भूमि संरक्षण अधिकारी सुवाश चंद्रा, जिला कृषि रक्षा अधिकारी सलीमुद्दीन व डॉ. एकेएम त्रिपाठी ने मिट्टी की उर्वरा शक्ति की जांच कराने के बाद ही उर्वरकों व रासायनिक दवाओं का प्रयोग करने की सलाह दी। जिला उद्यान अधिकारी लाल बहादुर मौर्य ने किसानों से फलदार पेड़ों व सब्जियों की खेती करके अधिक लाभ कमाने का तरीका बताया।

किसानों ने श्रीदत्तगंज ब्लॉक के रमवापुर बगनहा व अन्य गांवों में बिजली की समस्या दूर कराने की मांग उठाई। इस पर एक्सईएन ने शीघ्र समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन दिया। इटईमैदा चीनी मिल से बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने की मांग की गई। डीसीओ आरएस कुशवाहा ने शीघ्र बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार विश्वकर्मा, शशिभूषण शुक्ल सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed