{"_id":"62814d04b0125839617796c8","slug":"urea-balrampur-news-lko630758166","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनो यूरिया के प्रयोग से बदलेगी किसानों की किस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनो यूरिया के प्रयोग से बदलेगी किसानों की किस्मत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। नैनो यूरिया के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए जिले में जागरूकता अभियान शुरू अभियान शुरू किया गया है। श्रीदत्तगंज ब्लॉक के सभागार में बीते दिन एक दिवसीय कार्यशाला करके किसानों को नैनो यूरिया का प्रयोग करने से होने वाले लाभ के बारे में तमाम जानकारियां दी गई।
ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल व बीडीओ सागर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। बीडीओ ने किसानों से अपील किया कि फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए अपने खेतों में अब नैनो यूरिया का प्रयोग करें। एडीओ सहकारिता आनंद बाबू ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए इफ्को के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष कुमार वर्मा ने कहा कि नैनो यूरिया के प्रयोग से किसानों की किस्मत बदलेगी। सब्सिडी की बचत के साथ कालाबाजारी पर भी अंकुश लगेगा।
नैनो यूरिया का प्रयोग बढ़ने से खेती करने का अंदाज बदल जाएगा। नैनो यूरिया का सीधे पत्तियों पर स्प्रे से फसलों को भारी लाभ होगा। नैनो यूरिया नाइट्रोजन का मुख्य स्रोत है। एडीओ कोआपरेटिव संजीव कुमार ने 500 एमएल की एक बोतल नैनो यूरिया 45 किलोग्राम बोरी के बराबर होगी। ठोस दानेदार यूरिया की एक बोरी 263 रुपये में मिलती है जबकि नैनो यूरिया की एक बोतल 240 रुपये में मिल रही है। देश के 20 से अधिक रिसर्च सेंटरों में 94 फसलों पर नैनो यूरिया का प्रयोग कर उपज की जांच की गई है। जांच में फसलों के पैदावार में आठ फीसदी की बढ़ोत्तरी पाई गई है। कार्यशाला में मौजूद श्रीदत्तगंज ब्लॉक के किसानों ने अधिकारियों से नैनो यूरिया के प्रयोग के बारे में तमाम जानकारी हासिल की।